फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The road block board was not removed, vehicles started running

Bijnor News: सड़क बंद का बोर्ड हटा नहीं, दौड़ने लगे वाहन

Sun, 01 Jun 2025 12:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sun, 01 Jun 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
The road block board was not removed, vehicles started running
जलीलपुर हस्तिनापुर के बीच निर्माणाधीन पुलिया के निकट मिट्टी मे फंसा ट्रक
जलीलपुर (बिजनौर)। दो साल के लंबे इंतजार के बाद जलीलपुर क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों के साथ ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश के आधा दर्जन जिलों व चार राज्यों के हजारों यात्रियों को आवागमन आरामदायक होने वाला है। हस्तिनापुर व जलीलपुर के बीच क्षतिग्रस्त स्टेट हाईवे का कार्य पूरा हो चुका है। दो पुलिया निर्माण व पटरी का मरम्मत कार्य चल रहा है। सड़क बंद का बोर्ड हटने से पहले ही वाहनों के दौड़ने पर दो ट्रक फंसने से पुलिया निर्माण का कार्य प्रभावित हुआ।
विज्ञापन

बहसूमा ठाकुरद्वारा स्टेट हाईवे-147 पर बिजनौर के जलीलपुर क्षेत्र की पांडव नगर पुलिस चौकी व मेरठ के हस्तिनापुर तिराहे के बीच दस किलोमीटर सड़क दो वर्ष से क्षतिग्रस्त थी। बीते वर्ष जुलाई माह से लोक निर्माण विभाग ने मार्ग बंद है के बोर्ड अनेक स्थानों पर लगाए हुए हैं। बीते चार मार्च से सड़क मरम्मत का कार्य चल रहा है। क्षतिग्रस्त सड़क पर डामरीकरण का कार्य पूरा हो गया है। दो पुलियों और पटरी का मरम्मत कार्य चल रहा है। लोक निर्माण विभाग ने अभी वाहनों के आवागमन की औपचारिक घोषणा नहीं की है। सड़क बंद है के बोर्ड हटने से पहले ही वाहनों ने दौड़ना शुरू कर दिया है। शनिवार को निर्माणाधीन पुलिया पर दो ट्रक फंसने से निर्माण कार्य प्रभावित रहा व छोटे वाहनों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed