फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The recovery rate of corona infects in Bijnor reached 96 percent

कोरोना संक्रमितों के ठीक होने की दर 96 फीसदी पहुंची

Sun, 30 May 2021 12:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 30 May 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
The recovery rate of corona infects in Bijnor reached 96 percent
कोरोना संक्रमितों के ठीक होने की दर 96 फीसदी पहुंची
विज्ञापन

बिजनौर। शनिवार को जनपद में कुल 27 कोरोना संक्रमित मरीज मिले जबकि 4944 लोगों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई। कोरोना से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जिले में अब कोरोना संक्रमण के रिकवरी रेट में लगातार वृद्धि हो रही है। जिले में अब कोरोना संक्रमण रिकवरी रेट 96 फीसदी पर पहुंच गया है।
जिलाधिकारी रमाकांत पांडेय के अनुसार कोविड कमांड सेंटर में तैनात चिकित्सकों की टीम के द्वारा टेली काउंसलिंग एवं मेडिकल से संबंधित सभी प्रकार की समस्याओं का अनुश्रवण करते हुए मरीजों को परामर्श दे रहे हैं और निगरानी समितियों के माध्यम से मेडिसिन किट्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। कोविड कमांड सेंटर के माध्यम से जरूरतमंदों को बेड, ऑक्सीजन, टीकाकरण संबंधी सभी जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही हैं और होम आइसोलेशन में भर्ती मरीजों की चिकित्सकों की टीम के द्वारा निरंतर मॉनिटरिंग की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा दवाइयां होम आइसोलेशन में भर्ती मरीजों के घरों तक पहुंचाई जा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आज निगरानी समिति द्वारा सर्वे किए गए संख्या 28 हजार 303, बुखार, खांसी, जुकाम आदि जैसे लक्षण दिखने वाले व्यक्तियों को 1177 किट्स वितरित, 65 ग्रामों में सैनिटाइजेशन तथा 490 ग्रामों में लार्वा स्प्रे एवं स्वच्छता कार्य कराया गया है। उन्होंने बताया कि कुल सक्रिय केस 14 हजार 515 हैं, जिनमें से शनिवार तक 13 हजार 937 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। वर्तमान में कुल सक्रिय केस 478 हैं। शनिवार को प्राप्त कुल 4971 टेस्ट रिपोर्ट में से 27 पॉजिटिव और 4944 नेगेटिव आए। शनिवार का पॉजीटिविटी रेट 0.54 प्रतिशत रहा। उन्होंने बताया कि एल-2 स्तर के आठ अस्पतालों में कुल उपलब्ध 298 बेड में 252 बेड खाली हैं, जिनमें आईसीयू बेड एवं ऑक्सीजन बेड शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

किरतपुर के एक व्यक्ति की मौत
जिला सर्विलांस अधिकारी डा. एसके निगम के अनुसार शनिवार को किरतपुर के मोहल्ला चौहानान निवासी जावेद अख्तर (45) पुत्र नजाकत हुसैन की कोरोना से मौत हो गई। उन्होंने बताया कि 24 मई को जावेद को टीएमयू मुरादाबाद में भर्ती कराया गया था। हालत में सुधार न होने पर शनिवार को उन्होंने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। नई मौत को शामिल कर जनपद में अब तक कुल 100 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed