फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The rape allegation was found to be false in the investigation.

Bijnor News: जांच में झूठा निकला दुष्कर्म का आरोप

Thu, 02 Oct 2025 11:43 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Thu, 02 Oct 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
The rape allegation was found to be false in the investigation.
धामपुर। मूक बधिर महिला के साथ दो युवकों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला पुलिस जांच में झूठा पाया गया। पुलिस ने इस मामले में महिला के पुत्र सहित तीन लोगों को शांतिभंग में चालान किया है।
विज्ञापन

सीओ अभय कुमार पांडे ने बताया कि गांव पल्लावाला निवासी 50 वर्षीय मूक बधिर महिला को मोहल्ला बंदूकचियान में एक वैवाहिक कार्यक्रम में चौका बर्तन करने के लिए लाया गया। 500 रुपये मजदूरी तय की, मगर काम अधिक होने पर महिला ने पांच 500 के स्थान एक हजार रुपये देने की मांग की। महिला ने मंगलवार की देर रात काम करने के बाद घर जाने लगी तो मजदूरी के रुपयों को लेकर विवाद हुआ। मामला इतना बढ़ गया कि महिला ने एक हजार न मिलने पर अपने परिवार के साथ पुलिस में जाकर दुष्कर्म का आरोप जड़ दिया।
विज्ञापन

महिला के पुत्र ने दो युवकों पर दुष्कर्म करने का आरोपी लगा पुलिस में तहरीर दी। सीओ ने बताया कि जब पुलिस ने इस मामले की गहराई से जांच की तो जांच दुष्कर्म का मामला झूठा पाया गया। पुलिस ने इस मामले में महिला के बेटे और मोहल्ला बंदूकचियान के दो युवकों का शांतिभंग में चालान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed