फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The rain threw water on the sowing of sugarcane in the autumn

बारिश ने शरदकालीन गन्ने की बुवाई पर फेरा पानी

Sun, 09 Oct 2022 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Oct 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
The rain threw water on the sowing of sugarcane in the autumn
बारिश ने शरदकालीन गन्ने की बुवाई पर फेरा पानी
विज्ञापन

धामपुर। बारिश ने इस बार किसानों की शरद कालीन गन्ने की बुवाई पर पानी फेर दिया है। चीनी मिल की ओर से 400 हेक्टेयर क्षेत्रफल में गन्ने की बुवाई कराने का लक्ष्य था, लेकिन इसके सापेक्ष केवल 35 हेक्टेयर क्षेत्रफल में ही गन्ने की बुवाई हो सकी है।

धामपुर चीनी मिल के गन्ना जीएम ओमवीर सिंह ने बताया कि इस बार शरदकालीन गन्ने की बुवाई न के बराबर ही हुई है। तीन दिन से हो रही बारिश से तापमान गिर गया है। ऐसे में गन्ने की बुवाई नहीं की जा सकती है। क्षेत्र के 3000 किसानों के खेतों में नर्सरी की बुवाई कराने का लक्ष्य था। बमुश्किल 1500 किसानों के खेतों में गन्ने की नर्सरी लगी है। अब चीनी मिल की ओर से गन्ना पेराई सत्र चालू कराने की तैयारी की जा रही है। 206 गन्ना सेंटरों में से अब तक 68 सेंटरों को लगाया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed