फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The protest was postponed on the assurance of the Block Chief's representative.

Bijnor News: ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि के आश्वासन पर धरना स्थगित

Wed, 11 Feb 2026 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
The protest was postponed on the assurance of the Block Chief's representative.
धामपुर। भाकियू टिकैत कार्यकर्ताओं का विकासखंड कार्यालय पर चल रहा धरना सोमवार देर रात ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि नीरज प्रताप सिंह सिंह के आश्वासन पर स्थगित हो गया।
विज्ञापन

ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र पाल सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता सोमवार को विकासखंड कार्यालय पर पहुंचे और खंड विकास अधिकारी त्रिलोकचंद पर समस्याओं के प्रति लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। जब उन्हें पता चला कि खंड विकास अधिकारी उनके आंदोलन की वजह से अवकाश लेकर चले गए हैं तो नाराज कार्यकर्ताओं ने खंड विकास अधिकारी कार्यालय में तालाबंदी कर दी और शासन प्रशासन क खिलाफ प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि जब तक समस्याओं का निदान नहीं होगा, अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा। देर शाम ब्लॉक के वरिष्ठ ग्राम पंचायत विकास अधिकारी हिमांशु चौहान ने धरना खत्म करने का प्रयास किया लेकिन कार्यकर्ता नहीं मानें। बाद में तहसील अध्यक्ष कविराज सिंह से धरने को खत्म कराने का आग्रह किया। देर शाम तहसील अध्यक्ष कविराज सिंह ब्लॉक में पहुंचे। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि नीरज प्रताप सिंह से वार्ता की।
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने आंदोलनरत किसानों के बीच पहुंचकर उनसे वार्ता की। जिन गांवों में समस्या बताई, वहां पर कर्मचारियों को मौके पर भेज कर समाधान करने का भरोसा दिया। कार्यकर्ताओं ने चेताया कि वादाखिलाफी हुई तो कार्यकर्ता फिर से आंदोलन करने को विवश होंगे। प्रदर्शनकारियों में चौधरी राजेंद्र चौधरी, ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र पाल सिंह, विजयजैन, इंद्रवीर सिंह, पदम सिंह, रिंकू चौहान, जेगम अली, राजवीर सिंह, विशाल चौधरी, अशोक चौहान, निजामुद्दीन, जगदीश चौहान, गिरीराज सिंह, धीरज सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed