फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The program opened with a colorful district of sports

जनपदीय क्रीड़ा का रंगारंग कार्यक्रम के साथ आगाज

Fri, 06 Nov 2015 12:42 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर Updated Fri, 06 Nov 2015 12:42 AM IST
विज्ञापन
The program opened with a colorful district of sports
बिजनौर में माध्यमिक स्कूलों का 66वां जनपदीय क्रीड़ा व शैक्षिक समारोह का शुभारंभ एसपी सुभाष सिंह बघेल ने शांति के प्रतीक गुब्बारे व कबूतर उड़ाकर किया। विद्यार्थियों ने अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए व प्रतियोगिताओं में बढ़ चढ़कर भाग लिया।
विज्ञापन



नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता में केपीएस की छात्राओं ने स्वागत गीत, जीजीआईसी, केआईसी मंडावली व जीजीआईसी के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। अनेक स्कूलों के एनसीसी कैडिट ने स्वागत गीत प्रस्तुत किए।
विज्ञापन


बालिका वर्ग में सब जूनियर 200 मीटर दौड़ में केपीएस की तृप्ति, जीजीआईसी बिजनौर की पल्लवी, केआईसी मंडावली की प्रियंका, जूनियर वर्ग की 800 मीटर दौड़ में सीडीआईसी हल्दौर की मोना, जीजीआईसी बिजनौर की रिंकी, सेंट मेरी मंडावली की शिखा, सीनियर वर्ग में जीआईसी मनकुआं की पूजा, एवीजीआईसी बिजनौर की दीक्षा, सीडीआईसी हल्दौर की साक्षी क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रही। बालक वर्ग में सब जूनियर वर्ग में 200 मीटर दौड़ में सेंट मैरी मंडावली का विकास, आरजेपी का आशु, सेंट मैरी मंडावली का मनीष, जूनियर वर्ग में 800 मीटर दौड़ में हीमपुरदीपा का मोनू, आरजेपी का लवी कुमार, सेंट मेरी मंडावली का गौरव, 200 मीटर में डीएवी का शुभम, आरएसपी हल्दौर का राजेंद्र व आरजेपी का हिमांशु, सीनियर वर्ग में 800 मीटर दौड़ में सेंट मैरी मंडावली के अजीम, एचआईसी चांदपुर के अंकित, डीएवी के राजवीर, हैमर थ्रो में केआईसी पीलीचौकी के सुंदरम, एमएमआईसी चांदपुर के गुल मोहम्मद व मोहम्मद अफजल ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांस्कृतिक कार्यक्रमों में नाटक, अंत्याक्षरी व कवि सम्मेलन में में जीजीआईसी बिजनौर, केपीएस, राष्ट्रगान में केपीएस व जीजीआईसी, देशभक्ति गीत गायन में लुईस ली पार्कर स्कूल, केपीएस, लोकगीत में केपीएस, जीआईसी, भजन में केपीएस व लुईस ली पार्कर, गजल गायन में केपीएस व जीजीआईसी क्रमश: प्रथम और द्वितीय रहे।


कव्वाली में केपीएस ने बाजी मारी। कला प्रतियोगिता में पोस्टर मेकिंग में जीजीआईसी की अमनदीप, केपीएस की अंशिका, केपीएस की तनु, आलेखन कला में जीजीआईसी की राखी, आरजेपी के दीपक, लुईस ली पार्कर की चैरी, स्वतंत्र भाव अभिव्यक्ति में केपीएस की गोल्डी, केपीएस की अंजलि, आरजेपी का सत्यम जैन क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे। प्रतियोगिता संयोजक आरजेपी प्रधानाचार्य आरके त्यागी व केपीएस की प्रधानाचार्या संगीता गुप्ता हैं। डीआईओएस डा.अरूण कुमार दुबे व एडीआईओएस मनोज आर्य ने विद्यार्थियों से खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने को कहा। संचालन गयूर आसिफ व राजेंद्र सोलंकी ने किया।

इस दौरान वित्त एवं राजस्व लेखाधिकारी अरुण सिन्हा, रामबहादुर, जेपी गहलौत, सुरेशचंद्र शर्मा, कैप्टन अब्दुल हलीम, रेखा सुमन, हरवीर तोमर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed