फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The procession arrived late penalty

बारात के देरी से पहुंचने पर जुर्माना

Wed, 02 Nov 2016 11:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Wed, 02 Nov 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
कासमपुरगढ़ी में बारात निर्धारित समय से करीब 45 मिनट विलंब से पहुंचने पर बिरादरी सुधार कमेटी ने दूल्हे पक्ष पर पांच हजार रुपये का जुर्माना किया है। जुर्माना भरने के बाद विवाह की सारी रस्में संपन्न हुई।
विज्ञापन

 ग्राम पुक्खेवाला की अंसारी बिरादरी ने बिरादरी में सुधार लाने के लिए सुधार कमेटी गठित कर रखी है, जिसके अनुसार गांव में बाहर से आने वाली बारात का दुल्हन के घर दिन की बारात में एक बजे दोपहर पहुंचना अनिवार्य है। इसी कड़ी में ग्राम पुक्खेवाला निवासी अकबर अली की पुत्री गुलिस्तां की बारात ग्राम शहजादपुर से एक बजे पहुंचनी थी। हालांकि बुधवार को यह बारात अपने निर्धारित समय से करीब 45 मिनट विलंब से लेट पहुंची। इस पर बिरादरी के सदर इस्लामुद्दीन व कमेटी के अन्य सदस्य शहरयार चौधरी, याकूब, उस्मान आदि ने एतराज जताया। इस मामले को लेकर दूल्हे पक्ष व कमेटी के लोगों में तीखी नोकझोंक भी हुई। सदर इस्लामुद्दीन ने बताया कि दूल्हा अफजाल की बारात लेट पहुंचने पर पांच हजार रुपये का जुर्माना किया गया है। दूल्हे पक्ष द्वारा जुर्माना देने के बाद ही शादी की सारी रस्में पूरी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed