{"_id":"681e49b22f4d7ff7ef0b3437","slug":"the-problem-of-food-poisoning-has-increased-in-the-rising-heat-bijnor-news-c-27-1-bij1008-149468-2025-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: बदलते मौसम और बढ़ती गर्मी में बढ़ी फूड प्वाइजनिंग की समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: बदलते मौसम और बढ़ती गर्मी में बढ़ी फूड प्वाइजनिंग की समस्या
Sat, 10 May 2025 12:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Sat, 10 May 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर। बदलते मौसम और बढ़ती गर्मी का असर लोगों के स्वास्थ्य को प्रभावित कर रहा है। खान-पान में लापरवाही या अन्य कारणों से इन दिनों लोगों में फूड प्वाइजनिंग की समस्या बढ़ रही है।
मेडिकल अस्पताल में बच्चे, युवा व बुजुर्ग प्वाइजनिंग की समस्या लेकर चिकित्सकों के पास पहुंच रहे हैं। हर रोज लगभग 10 से 15 मरीज फूड प्वाइजनिंग या खान-पान से हुई अन्य समस्याओं का परामर्श लेने आ रहे हैं। चिकित्सकों के अनुसार गर्मियों में तापमान बढ़ने से खाने में मौजूद बैक्टीरिया जल्दी सक्रिय होते हैं। इस कारण ये तेजी से अपनी संख्या बढ़ाते हैं। जिससे भोजन जल्दी खराब हो जाता है। गर्मी में ताजा भोजन भी जल्दी दूषित हो जाता है। यही भोजन फूड प्वाइजनिंग का कारण बनता है।
खानपान में सावधानी ही बचाव : मेडिकल अस्पताल के फिजिशियन व मेडिसिन हेड डॉ. विक्की ने बताया की गर्मी में हमें अपनी डाइट में बहुत सावधानी रखने की जरूरत होती है। शरीर में पानी की मात्रा को कम नहीं होने देना चाहिए। कोई भी समस्या होने पर खुद डॉक्टर न बनकर चिकित्सक का परामर्श लेने से बीमारी को बढ़ने से रोका जा सकता है।