{"_id":"6297b5d146aa5f53546bd2c7","slug":"the-problem-of-dehydration-is-increasing-in-summer-bijnor-news-mrt591140738","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मियों बढ़ रही डिहाइड्रेशन की समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मियों बढ़ रही डिहाइड्रेशन की समस्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्मियों बढ़ रही डिहाइड्रेशन की समस्या
बिजनौर। ज्येष्ठ माह में तेज धूप अपना असर दिखा रही है। गर्मी की वजह से लोग बेहाल है। अस्पतालों में डिहाइड्रेशन में मरीजों की संख्या भी बढ़ गई है। जिला अस्पताल में करीब 30 फीसदी मरीज डिहाइड्रेशन के आ रहे हैं। जिला अस्पताल में ज्यादातर मरीज डिहाइड्रेशन के ही भर्ती हैं।
जिले में इस समय अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास चल रहा है। जिसके चलते गर्मी में बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। गर्मी की वजह से बड़ों और बच्चों को उल्टी, दस्त और बुखार की समस्या हो रही है। इसके साथ ही करीब 70 प्रतिशत बच्चे डायरिया और डिहाइड्रेशन की समस्या के आ रहे हैं। यह समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। इसका जवाब जिला अस्पताल से मिले ओपीडी के आंकड़े दे रहे हैं। जिला अस्पताल में गर्मियों से पहले एक हजार से कम मरीजों की ओपीडी होती थी, लेकिन अब रोजाना एक हजार से अधिक मरीज दवाई लेने आ रहे हैं। बुधवार को भी जिला अस्पताल में करीब 1010 मरीजों की ओपीडी हुई है। जैसे-जैसे गर्मी के तेवर बदल रहे हैं, वैसे ही उल्टी और दस्त के मरीजों की संख्या बढ़ रही है।
ऐसे करें बचाव
गर्मियों में रखा हुआ खाना न खाएं
ताजे फलों का सेवन करें
कटे, गले-सड़े फल न खाएं
धूप में बाहर कम निकलें
ओआरएस का घोल पीएं, जिससे पानी की कर्मी दूर हो जाए
तेज गर्मी की वजह से बीमार हो रहे लोग : डॉ. आरएस वर्मा
जिला अस्पताल के फिजीशियन डॉ. आरएस वर्मा ने बताया कि गर्मी बढ़ने पर उल्टी दस्त के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। धूप में बाहर निकलने से शरीर में पानी की कमी हो रही है। जिसके चलते अस्पताल में भी ज्यादातर मरीज डिहाइड्रेशन के आ रहे हैं।
विज्ञापन
बच्चे भी हो रहे डिहाइड्रेशन का शिकार: डॉ. विभू शर्मा
बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. विभू शर्मा ने बताया कि इस दिनों करीब 70 प्रतिशत बच्चों में डायरिया और डिहाइड्रेशन की समस्या देखने को मिल रही है। पिछले करीब डेढ़ महीने से डायरिया से ग्रसित बच्चे ही ज्यादा आ रहे हैं।