{"_id":"5fd110998ebc3e3c4e0f94cc","slug":"the-pontoon-bridge-finally-started-the-journey-will-be-easy-bijnor-news-mrt5148282182","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुरू हुआ पीपे का पुल, यात्रा होगी आसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुरू हुआ पीपे का पुल, यात्रा होगी आसान
विज्ञापन
बिजनौर में ग्राम डैबलगढ़ में पीपो के पुल का फीता काटकर शुभारंभ करते प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्र?
- फोटो : BIJNOR
आखिरकार शुरू हुआ पीपे का पुल, यात्रा होगी आसान
मंडावर। खादर में गांव डैबलगढ़ के सामने बने पीपे के पुल का बुधवार को विधिवत शुभारंभ किया गया। जिले के प्रभारी मंत्री कपिलदेव अग्रवाल व भाजपा विधायक सुचि मौसम चौधरी ने फीता काटकर पुल का शुभारंभ किया। भाजपा नेताओं ने पुल पर चहलकदमी भी की। पीपे के पुल का निर्माण होने से लोगों की राह आसान हो जाएगी। ग्रामीणों की ओर से भाजपा नेताओं का भव्य स्वागत किया गया।
हालांकि ग्रामीणों और कुछ भाकियू नेताओं ने पीपे के निर्माणाधीन पुल का फीता काटकर अनौपचारिक उद्घाटन कर दिया था, तब तक पुल पूरी तरह से तैयार भी नहीं हुआ था। इस दौरान किसी भी राजनीतिक दल के नेता या अफसर को आमंत्रित नहीं किया गया था। समाचार पत्रों में यह खबर छपने के बाद मानों सियासत में भूचाल ही आ गया। भाजपा नेताओं को इस बात पर आपत्ति थी कि बिना औपचारिक उद्घाटन के कैसे पुल चालू कर दिया गया। सत्ताधारी पार्टी के नेताओं की आपत्ति के बाद प्रशासन ने भी पुल का निर्माण पूरा नहीं होने की बात कहते हुए पुल के आवागमन पर रोक लगा दी थी। इसके लिए बकायदा मंदिर के लाउडस्पीकर से ऐलान भी कराया गया।
बुधवार को जिले के प्रभारी मंत्री कपिलदेव अग्रवाल, भाजपा विधायक सुचि मौसम चौधरी ने फीता काटकर पुल का शुभारंभ किया। इससे पहले ग्रामीणों ने गांव के बाहर नेताओं का स्वागत किया और उनकी गाड़ी से रोक लिया और ट्रैक्टर से गांव लेकर गए। ऐश्वर्य चौधरी ट्रैक्टर चलाकर गए। ट्रैक्टर पर मंत्री कपिलदेव अग्रवाल, सुचि चौधरी व भारतेंद्र सिंह सवार रहे। पुल का उद्घाटन करने के बाद उन्होंने पुल पर चहलकदमी भी की। मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि भाजपा ने खादर के किसानों की सबसे बड़ी समस्या को खत्म कर दिया है। भाजपा किसानों पर कभी राजनीति नहीं करती, बल्कि किसानों की सेवा करती है।
विज्ञापन
विधायक सुचि मौसम चौधरी ने कहा कि अब गांव वालों को गंगा में जान हथेली पर रखकर खेतों पर नहीं जाना होगा। गंगा पर पीपे का पुल बनाने के संकल्प को उन्होंने पूरा कर दिया है। वे जनता की सेवा करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं। बाकी चुनावी वादों को भी वे जल्दी पूरा करेंगी। इस दौरान जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि, पूर्व चेयरमैन नवनीत गर्ग, नगर अध्यक्ष संजीव गुप्ता, राजीव राजपूत, जितेंद्र राजपूत, मनोज, विनय राणा, सूरज चेयरमैन, पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुभाष कुमार, राकेश पहलवान, भागमन आदि मौजूद रहे।