फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The politics of rhetoric will not

जुमलों की नहीं चूल्हों की राजनीति चलेगी

Mon, 18 Jan 2016 12:28 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर Updated Mon, 18 Jan 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
The politics of rhetoric will not
बिजनौर/हल्दौर में राष्ट्रीय किसान मजदूर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार वीएम सिंह ने कहा है कि उनकी पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में सूबे की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। छह माह तक अभी हालात देखेगी उसके बाद किसी दल से गठबंधन पर फैसला होगा। गठबंधन उस दल से होगा जो उनकी पार्टी के एजेंडे को मानेगा। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी की सरकार किसान मजदूर की सरकार होगी। सरकार बनने पर किसानों की यह दशा नहीं होगी जो अब हो रही है। किसान खुशहाल रहेगा।
विज्ञापन



रविवार को डाक बंगले में प्रेसवार्ता में वीएम सिंह ने कहा कि 23 दिसंबर को पार्टी की घोषणा के दौरान दिल्ली में सबसे ज्यादा किसान गए। पूर्व मंत्री स्वामी ओमवेश ने पार्टी को खड़ा करने में बहुत मेहनत की है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ऐसे हालात में किसान दिल्ली पहुंचा जब ठंड ज्यादा थी। जिला पंचायत व प्रधान के चुनाव में किसान व्यस्त था। किसानों के खेत खाली पड़े थे। 68 साल बाद किसानों की पार्टी 22 साल मेहनत  करके बनी है। उन्होंने  22 साल में  किसानों के लिए कुछ करके दिखाया है। बीएम सिंह ने कहा कि सत्ता में उनकी पार्टी के आने के बाद गन्ने का दाम किसानों को इतना मिलेगा जितना उन्होंने कभी सोचा भी न होगा। कोल्हू से पहले मिल पर किसान का गन्ना जाएगा। उन्होंने किसान और मजदूरों से कहा कि अपनी सरकार लाओ एक कलम से कोर्ट का आदेश लागू होगा। किसान व मजदूर खड़ा हो गया तो किसानों की सरकार बनने से कोई नहीं रोक पाएगा। सूबे में 50 लाख किसान गन्ना सोसाइटी के सदस्य हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक किसान के घर से पांच छह वोट भी मिले तो 250 करोड़ वोट तो  किसानों के हो गए। आज किसान कर्जदार हो रहा है। उन्होंने कहा कि अब जुमलों की नहीं चूल्हों की राजनीति चलेगी। वीएम सिंह ने कहा कि इस बार कोर्ट में गन्ने के  दाम के  लिए वह नहीं गए। किसानों को आइना दिखाया गया है। हर साल जाते थे तो गन्ने का दाम तय हो जाता है। सपा ,बसपा, भाजपा, रालोद समेत अन्य दलों ने किसानों का दुख देखा होता तो उन्हें पार्टी बनाने की जरूरत नहीं होती। मंदिर जैसे मुद्दे चुनाव में नहीं चल पाएंगे।


इस मौके पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वामी ओमवेश ने कहा कि किसान अपने पैसे से दिल्ली गया। चुनाव के लिए भी पैसा मिल जाएगा। प्रेसवार्ता में पार्टी के प्रदेश  महासचिव  कैलाश लांबा समेत कई नेता मौजूद रहे।

उधर, हल्दौर में सरदार वीएम सिंह का गांव करनपुर गावड़ी में गर्मजोशी से किसानों ने स्वागत किया। इस मौके पर उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष स्वामी ओमवेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष उपेंद्र सिंह, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के महामंत्री कैलाश लांबा, जिला अध्यक्ष हरि सिंह, युवा मुरादाबाद मंडल अध्यक्ष राजीव सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed