फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The place in the executive given to old colleagues

पुराने साथियों को दी कार्यकारिणी में जगह

Sat, 28 May 2022 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 28 May 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
The place in the executive given to old colleagues
पुराने साथियों को दी कार्यकारिणी में जगह
विज्ञापन

बिजनौर। भाकियू से अलग होकर बना नया किसान संगठन भाकियू अराजनैतिक का जनपद में विस्तार होने लगा है। जिले से दिगंबर सिंह, नितिन सिरोही सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता नए संगठन में शामिल हुए थे। भाकियू अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष नितिन सिरोही ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए ब्लॉक अध्यक्षों के नाम की घोषणा की है। उन्होंने ब्लॉक अध्यक्ष के पदों पर पुरानी साथियों की ताजपोशी की है।

भाकियू अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष नितिन सिरोही ने चौधरी कुलवीर सिंह को ब्लॉक अध्यक्ष नजीबाबाद, सरदार महल सिंह को ब्लॉक अध्यक्ष अफजलगढ़, उत्तम सिंह को ब्लॉक अध्यक्ष नूरपुर, विक्रम सिंह ब्लॉक अध्यक्ष नहटौर, उदयवीर सिंह को ब्लॉक अध्यक्ष हल्दौर बनाया गया। इसके अलावा चौधरी नमेंद्र सिंह को तहसील अध्यक्ष नगीना, सरदार इकबाल सिंह को तहसील अध्यक्ष नजीबाबाद, राकेश प्रधान को तहसील अध्यक्ष चांदपुर बनाया गया। जिलाध्यक्ष नितिन सिरोही ने नामों की घोषणा करते हुए सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और संगठन को मजबूत करने के लिए किसानों को ज्यादा से ज्यादा संगठन से जोड़ने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed