फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The picket continues against the irrigation department

सिंचाई विभाग के खिलाफ धरना जारी

Sun, 21 Mar 2021 12:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
The picket continues against the irrigation department
धामपुर। दलित शोषित वनवासी समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अफजलगढ़ सिंचाई खंड द्वारा खाली जमीन की चहारदीवारी के निर्माण में घटिया सामग्री प्रयुक्त होने और कीमती जमीन को माफियाओं के कब्जे के लिए छोड़ देने का आरोप लगाते हुए अनिश्चितकालीन धरना दूसरे दिन भी जारी रखा।
विज्ञापन

शनिवार को कालोनी गेट के बाहर धरना में कार्यकर्ताओं ने निर्माण में प्रयुक्त सामग्री की जांच करने और रिकार्ड के अनुसार विभाग की जमीन को कब्जे में लेने और विभाग की जमीन पर पहले से हुए कब्जों को हटवाकर दीवार और नाले का निर्माण कराने की मांग की है। चेताया है कि जब तक उनकी मांग को पूरा नहीं किया जाएगा। आंदोलन खत्म नहीं होगा। धरने पर बैठने वालों में प्रदेश महासचिव सत्यप्रिय सक्सैना, महेंद्रपाल सिंह, अनीस अहमद, सुरेंद्र सिंह, बाबूराम, राजवीर सिंह आदि रहे। उधर एआईडी के एक्सईएन रामबाबू ने सभी आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि निर्माण मानक के अनुरूप कराया जा रहा है। यदि किसी को दिक्कत है तो उसकी तकनीकी इंजीनियरों से जांच करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed