{"_id":"6133b9ce8ebc3e5a67437e98","slug":"the-person-who-went-to-take-the-fodder-died-due-to-drowning-in-the-ramganga-bijnor-news-mrt554794824","type":"story","status":"publish","title_hn":"चारा लेने गए व्यक्ति की रामगंगा में डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चारा लेने गए व्यक्ति की रामगंगा में डूबने से मौत
विज्ञापन

बढ़ापुर। पशुओं के लिए चारा लेने गए क्षेत्र के ग्राम मदपुरी निवासी एक व्यक्ति की रामगंगा नदी में डूबने से मौत हो गई।
ग्राम मदपुरी निवासी सतनाम सिंह शुक्रवार शाम पशुओं के लिए चारा लेने खेत पर जा रहे थे। बताते हैं कि रास्ते में पड़ने वाली रामगंगा नदी पार करते समय पानी के तेज बहाव में डूब गए। काफी समय बीत जाने के बाद भी घर नहीं पहुंचने पर उसके परिजनों व ग्रामवासियों ने उसकी खोजबीन शुरू की। देर रात तक भी कोई सफलता नहीं मिली। शनिवार सुबह ग्रामवासियों ने फिर खोजबीन शुरू की। तलाश के दौरान सतनाम सिंह (50) का शव रामगंगा व सोना नदी मिलान पर नदी किनारे पड़ा मिला। घटना की सूचना मिलने पर कार्यवाहक थाना प्रभारी निरीक्षक एसआई गजेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।