{"_id":"67ec285029add080e0078ca4","slug":"the-person-who-cut-a-friend-into-eight-pieces-and-threw-him-in-the-drain-was-caught-bijnor-news-c-27-1-smrt1004-146476-2025-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: दोस्त के आठ टुकड़े कर नाले में बहाने वाले को धर दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: दोस्त के आठ टुकड़े कर नाले में बहाने वाले को धर दबोचा
Tue, 01 Apr 2025 11:24 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Tue, 01 Apr 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
सचिन का फाइल फोटो
बिजनौर। दोस्त के नाम पर बैंक से नाै लाख रुपये का कर्ज लिया, कर्ज चुकाने का तगादा करने पर आरोपी ने दोस्त की हत्या कर दिया और उसके शरीर के आठ टुकड़े कर नाले में बहा दिए। हत्यारोपी शैलेंद्र को गुजरात पुलिस ने नूरपुर से गिरफ्तार किया है।
चांदपुर के गांव हरपुर निवासी सचिन चौहान (35 वर्ष) पुत्र परवीन सिंह गुजरात के भरुच में पिछले करीब 15 साल से एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। वहीं पर नूरपुर थाने के गांव जोगीपुरा निवासी शैलेंद्र पुत्र विजयपाल सिंह भी अलग कंपनी में नौकरी करता था। बताया जाता है कि दोनों के बीच गहरी दोस्ती और एक कमरे में रहते थे। शादी के बाद सचिन अपनी पत्नी पारुल को लेकर अलग कमरा लेकर रहने लगा।
परिजनों के अनुसार 7 मार्च को सचिन अपनी पत्नी पारुल व चार वर्षीय पुत्र शिवांश के साथ ससुराल पक्ष की एक शादी में शामिल होने गांव आया था। वह पत्नी को गांव छोड़कर चला गया। 25 मार्च को पारुल को गुजरात जाना था। उसने 25 मार्च को पति सचिन को रिजर्वेशन टिकट मंगाने के लिए फोन किया तो फोन बंद आया। पारुल ने फोन बंद आने के बारे में देवर मोहित को बताया।
विज्ञापन
मोहित ने भी काल की। लेकिन काल रिसीव नहीं हुई। 26 मार्च की शाम को सचिन के मोबाइल से बंगलुरू जाने का व्हाट्सएप पर पत्नी पारुल के पास मेसेज आया। जबकि भाई मोहित के मोबाइल पर तेरी भाभी से मेरा झगड़ा हो गया है, मैं दूसरी लड़की से शादी कर उसे तलाक देना चाहता हूं, मेरे से एक मर्डर हो गया है आदि मेसेज आने पर मोहित भाई के साले को लेकर भरुच पहुंचे। दोस्त शैलेंद्र से जानकारी की तो उसके गोलमोल जवाब दिया।
29 मार्च की शाम को भौलाव औद्योगिक क्षेत्र के एक नाले में सिर तथा कुछ दूरी पर धड़ छोड़कर हाथ और अन्य अंग पाॅलिथीन में मिले। हाथ पर लिखे सचिन से मोहित ने अपने भाई के रूप में पहचान की। शैलेंद्र अपने चाचा की मौत का बहाना बनाकर वहां से भाग निकला। गुजरात के भरुच इंस्पेक्टर क्राइम आरके सौलंकी के नेतृत्व में पुलिस ने नूरपुर आकर दबिश दी। शैलेंद्र ने मंगलवार को सुबह थाने आकर सरेंडर होकर पुलिस पूछताछ में पूरी हत्या का राज खोल दिया। उसने बताया कि उधार के नाै लाख रुपये का तकादा करने पर उसने सचिन की हत्या की थी।