{"_id":"66bfcdc4d60ab4bdb10fb944","slug":"the-person-injured-in-the-fight-was-made-to-sit-in-the-police-station-for-four-hours-bijnor-news-c-27-1-smrt1006-128965-2024-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: मारपीट में घायल व्यक्ति को चार घंटे थाने में बैठाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: मारपीट में घायल व्यक्ति को चार घंटे थाने में बैठाया
Sat, 17 Aug 2024 03:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Sat, 17 Aug 2024 03:38 AM IST
विज्ञापन
कोतवाली देहात (बिजनौर)। पुलिस ने मारपीट की घटना में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को चार घंटे थाने में बैठा रखा। घायल की हालत बिगड़ने पर उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया। साथ ही दो आरोपियों का शांति भंग में चालान कर दिया।
शुक्रवार को थाना क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर निवासी ब्रजवीर पुत्र भागीरथ सिंह अपने घेर में काम कर रहा था। आरोप है कि गांव के ही मयंक गौरव पुत्रगण बेगराज अपने दो अन्य साथियों के साथ लाठी डंडे लेकर घेर में आ गए और हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजन घायल ब्रजवीर को लेकर थाने पहुंचे। थाने से पीआरडी जवान मोहम्मद अली को उसका मेडिकल कराने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोतवाली भेजा गया।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर ने लगभग 11:30 बजे ब्रजवीर को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया था। परिजनों को आरोप है कि पुलिस अपने साथ ब्रजवीर को थाने ले गई और उसे थाने में लगभग चार घंटे तक बैठाए रखा। इस पर उसकी हालत खराब हो गई। इसके बाद आनन-फानन में पुलिस वाले ब्रजवीर को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लिए गए, जहां पर चिकित्सक ने ब्रजवीर को हायर सेंटर के लिए पुनः रेफर कर दिया।
विज्ञापन
थाना प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही दो आरोपियों का शांति भंग में चालान कर दिया।