फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The person injured in the attack died, angry people blocked the road

डीजे बजाने से मना करने पर युवक को पीटा उपचार के दौरान हुई मौत

Tue, 01 Jun 2021 12:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jun 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
The person injured in the attack died, angry people blocked the road
हमले में घायल व्यक्ति ने दम तोड़ा, गुस्साए लोगों ने जाम लगाया
विज्ञापन

नूरपुर (बिजनौर)। कस्बे में तीन दिन पहले हुई मारपीट की घटना में घायल मुहल्ला ब्रह्मपुरी निवासी भूपेंद्र सिंह की मुरादाबाद में उपचार के दौरान मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद सोमवार शाम करीब पांच बजे उनका शव कस्बे में पहुंचा तो परिजनों और सिक्ख समाज के लोगों का गुस्सा भड़क गया। उन्होंने शिवमंदिर के पास शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। साढ़े तीन घंटे बाद भी इन्होंने जाम नहीं खोला था और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े थे।

भारी संख्या पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई थी। मुहल्ले में शनिवार को गुणवंत सिंह राठौर की धेवती का जन्म दिन था और परिवार के लोग डीजे बजाकर डांस कर रहे थे। भूपेंद्र सिंह पत्नी गुरमीत कौर ने बताया कि उनके पति रात करीब 11 बजे गुणवंत सिंह के घर पहुंचे और डीजे की आवाज कम करने को कहा, इसी बात को लेकर गुणवंत के भाई प्रेम सिंह और कुछ अन्य लोगों ने उनके पति पर लाठी, डंडों, सरियों से पीटकर घायल कर दिया। उन्हें मरा समझकर रास्ते में छोड़ गए। परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले गए और वहां से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed