{"_id":"68a61bc58b8c9c3a84069724","slug":"the-overflowing-ganga-swept-away-mango-trees-supply-of-petrol-and-diesel-stopped-bijnor-news-c-27-1-smrt1043-157916-2025-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: उफनाई गंगा...बहा ले गई आम के पेड़, पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति रुकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: उफनाई गंगा...बहा ले गई आम के पेड़, पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति रुकी
Thu, 21 Aug 2025 12:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Thu, 21 Aug 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
नांगलसोती- लालपुर सोजिमल में गंगा के कटान से निकली पेट्रोलियम पदार्थ की पाइपलाइन।
नजीबाबाद/नांगलसोती। नांगलसोती क्षेत्र में गंगा का कहर जारी है। उफनाई गंगा करीब एक दर्जन से अधिक आम के पेड़ बहा ले गई। पानीपत से नजीबाबाद आने वाली पेट्रोलियम पदार्थ की आपूर्ति भी गंगा ने ठप करा दी। पहाड़ों से निकली गंगा मैदानी क्षेत्र में कहर बरपा रही है। नांगलसोती के लालपुर सोजिमल में गंगा लगातार कृषि भूमि का कटान कर रही है। हालांकि गंगा एक सप्ताह से कृषि भूमि को अपने भीतर समा रही है। सोमवार से गंगा का विकराल रूप है। मंगलवार की देर शाम कृषि भूमि का कटान करते हुए आम के बाग तक पहुंच गई। सवेरा होते-होते गंगा ने पुराने आम के पेड़ों को अपने भीतर समाना शुरू कर दिया। बुधवार की दोपहर तक करीब डेढ़ दर्जन कीमती आम के पेड़ उफानाई गंगा लील चुकी थी।
नायब तहसीलदार अमित कुमार, इंडियन ऑयल काॅर्पाेरेशन के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर कृषि भूमि और पानीपत से इंडियन ऑयल डिपो आ रही भूमिगत आ रही पाइप लाइन को बचाने का प्रयास किया। मिट्टी के बोरे लगाए गए, लेकिन राहत नहीं मिली।
विज्ञापन
नायब तहसीलदार अमित कुमार, इंडियन ऑयल काॅर्पाेरेशन के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर कृषि भूमि और पानीपत से इंडियन ऑयल डिपो आ रही भूमिगत आ रही पाइप लाइन को बचाने का प्रयास किया। मिट्टी के बोरे लगाए गए, लेकिन राहत नहीं मिली।
विज्ञापन