फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The old overhead tank has become a showpiece, and the new one has not started supplying water.

Bijnor News: पुराना ओवरहेड टैंक बना शो-पीस, नए से शुरू नहीं हुई जलापूर्ति

Mon, 03 Aug 2026 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
The old overhead tank has become a showpiece, and the new one has not started supplying water.
नींदड़ू। नींदड़ू में 2006 में ईदगाह के पास नींदड़ू खास, बाजीदपुर-बीरू और मोहम्मद अलीपुर भिक्कन पंचायतों के पांच गांवों को पेयजल उपलब्ध कराने के लिए 1.14 करोड़ रुपये की लागत से बना 800 किलोलीटर क्षमता का ओवरहेड टैंक शोपीस बन गया है। जल निगम ने 2008 में इसे मोहम्मद अलीपुर भिक्कन के प्रधान मुख्तार अहमद को हैंडओवर किया था। करीब 700 घरों में कनेक्शन थे और हर घर से 30 रुपये मासिक वसूली होती थी लेकिन बिजली का बिल जमा नहीं होने पर बकाया बढ़कर 38.42 लाख रुपये हो गया। 26 जुलाई 2019 को कनेक्शन काट दिया गया। तब से यह परियोजना बंद पड़ी है।
विज्ञापन

अब जल जीवन मिशन के तहत बाजीदपुर-बीरू पंचायत के गांव बाजीदपुर और महाबतपुर बीरू तथा नींदड़ू खास पंचायत के गांव नींदड़ू खास और चक नींदड़ू के लिए आबादी से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर 8.31 करोड़ रुपये की लागत से 850 किलोलीटर की क्षमता का ओवरहेड टैंक बनाया गया है। इससे 14 हजार 535 जनसंख्या लाभांवित होगी। टंकी का कार्य 26 सितंबर 2023 को शुरू हुआ और मौके पर लगे बोर्ड के मुताबिक 25 सितंबर 2024 को पूरा हो गया लेकिन अभी पानी की सप्लाई आरंभ नहीं हो सकी। पाइप लाइन डालने के लिए कई रास्तों में खोदी गई सड़कों में न तो पाइप डाले गए और न ही टूटी सड़कों को समतल किया गया।
विज्ञापन

नींदड़ू खास के पूर्व प्रधान गुलजार अहमद का कहना है कि उनके कार्यकाल में बनी टंकी से पानी की सप्लाई शुरू हो गई थी। बाद के वर्षों में बिल जमा नहीं होने के कारण विद्युत विभाग ने कनेक्शन काट दिया। नई टंकी से शीघ्र जलापूर्ति शुरू होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहकारी समिति नींदड़ू के पूर्व सभापति राहत अली का कहना है कि नई पाइप डालने का कार्य पूरा नहीं हुआ। नलकूप चलाने के लिए सोलर पैनल की व्यवस्था भी नहीं की गई। ग्रामीणों को पीने का शुद्ध पानी मुहैया कराने के प्रयास तेज किए जाने चाहिए।
बाजीदपुर-बीरू की प्रधान के पति मोहम्मद नौशाद बताते हैं कि पानी की टंकी और एक नया नलकूप बनकर तैयार है। शेष कार्य पूरा कराकर जल्द पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की जानी चाहिए।
बाजीदपुर-बीरू की पूर्व प्रधान के पति अथर हुसैन का कहना है कि टंकी का कार्य धीमी गति से चल रहा है। तीन पंचायतों के पांच गांवों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने वाली दो दशक पहले बनी टंकी शो-पीस बनकर रह गई है।

वर्जन
जल निगम के सहायक अभियंता शुभम सक्सैना ने बताया कि धन आवंटन में विलंब के चलते टंकी से संबंधित कार्य बाधित रहे। शासन से धन की व्यवस्था करा दी गई है। जल्द ही पाइप डालने और टूटी सड़कों की मरम्मत समेत शेष कार्य पूरा कराकर उपभोक्ताओं को पानी की सप्लाई आरंभ करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed