{"_id":"64cbf6e953de82033e0e9074","slug":"the-noise-of-guldars-terror-reached-from-bijnor-to-lucknow-bijnor-news-c-27-1-smrt1008-8328-2023-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: बिजनौर से लखनऊ तक पहुंचा गुलदार के आतंक का शोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: बिजनौर से लखनऊ तक पहुंचा गुलदार के आतंक का शोर
Fri, 04 Aug 2023 12:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Fri, 04 Aug 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
- भाकियू अराजनैतिक ने जनप्रतिनिधियों को सौंपे ज्ञापन
- संगठन का प्रतिनिधिमंडल वन विभाग लखनऊ में मिला
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जनपद में लगातार गुलदार के हमलों से जनहानि हो रही है। भाकियू अराजनैतिक के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं जनप्रतिनिधि को मांग पत्र दिए। कहा कि जनता की सुरक्षा के लिए के लिए कुछ करे और बिजनौर को गुलदार से निजात दिलाएं। संगठन युवा विंग के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दिगंबर सिंह के आह्वान पर लखनऊ के मंडल अध्यक्ष अनार सिंह, जिला अध्यक्ष राजेश सिंह रावत, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बिंदु कुमार की अगुवाई में प्रितिनिधि मुख्य वन संरक्षक से मिलें। उन्हें स्थिति से अवगत कराया।
प्रतिनिधि मंडल अरन्य भवन मुख्यालय वन विभाग उत्तर प्रदेश लखनऊ पर पहुंचे। वहां किसानों ने मुख्य वन संरक्षक से बिजनौर को गुलदार के आतंक से मुक्ति दिलाने के लिए घेराव कर प्रदर्शन किया। मुख्य वन संरक्षक उत्तर प्रदेश सरकार से मांग की। बिजनौर जनपद में गुलदार को आरक्षित श्रेणी से बाहर किया जाए। वहीं भाकियू अराजनैतिक के पदाधिकारी जनपद के विधायकों से मिलें और उनकी अनुपस्थिति में उनके प्रतिनिधियों से मिलकर उन्हें मांग पत्र सौंपा। पत्र में कहा है कि आपको जनता ने इसलिए जनप्रतिनिधि चुना है। ताकि उनकी समस्याओं का समाधान कराएं। जनपद में गुलदार का आतंक है, जिससे जनमानस में भय व्याप्त हो चुका है।
गुलदार से बचाव के लिए किसान व ग्रामीणों को किया जागरूक
भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष नितिन कुमार सिरोही ने बृहस्पतिवार को अनेक गांवों का दौरा किया और वहां बैठकर करके किसान व ग्रामीणों को गुलदार के हमलों से बचाव के लिए जागरूक किया। साथ गांवों में पंपलेट चस्पा कराएं। चौधरी दिगंबर ने बताया कि संगठन के कार्यकर्ताओं ने लखनऊ में मुख्य वन संरक्षक का घेरावकर बिजनौर को गुलदार के आतंक से बचाने के लिए प्रदर्शन किया है। बताया कि मुख्य वन संरक्षक सुधीर कुमार शर्मा ने लखनऊ से कई टीम वन विभाग की एक्सपर्ट के साथ बिजनौर की ओर रवाना की है।