फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The nation is safe only by protecting religion, Sanatan is our identity: Dr. Meenu Malhotra

धर्म रक्षा से ही राष्ट्र सुरक्षित, सनातन हमारी पहचान : डाॅ. मीनू मल्होत्रा

Thu, 12 Feb 2026 12:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
The nation is safe only by protecting religion, Sanatan is our identity: Dr. Meenu Malhotra
स्योहारा। भगत सिंह व महावीर बस्ती की ओर से फब्बारा चौक स्थित शुभ मंगलम विवाह मंडप में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में वक्ताओं ने हिंदू एकता, सनातन धर्म और धर्म रक्षा को समाज की सबसे बड़ी आवश्यकता बताया।
विज्ञापन

सम्मेलन में जिला बौद्धिक शिक्षण प्रमुख हेमेंद्र कुमार ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की विचारधारा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संघ समाज को संगठित कर राष्ट्र निर्माण का कार्य करता है। उन्होंने कहा कि जब तक समाज जागरूक और संगठित रहेगा, तब तक भारत की सांस्कृतिक विरासत सुरक्षित रहेगी। सह प्रांत संयोजिका महिला समन्वय डा. मीनू मल्होत्रा ने हिंदू एकजुटता पर जोर देते हुए कहा कि सनातन धर्म को कोई मिटा नहीं सकता। उन्होंने कहा कि सनातन हमारी संस्कृति, संस्कार और परंपराओं की पहचान है, जिसे हर पीढ़ी तक पहुंचाना हम सबकी जिम्मेदारी है।
विज्ञापन

डाॅ. आदित्य अग्रवाल ने कहा कि धर्म हमें अनुशासन, सेवा और सहिष्णुता सिखाता है। सनातन धर्म वैज्ञानिक सोच और मानवीय मूल्यों का संगम है। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति पर गर्व होना चाहिए। धर्म रक्षा से ही राष्ट्र की रक्षा संभव है। इस अवसर पर नवधीश रस्तोगी, सोवीर सिंह, पीयूष रस्तोगी, वैभव रस्तोगी, संजीव गर्ग, लव कुमार रस्तोगी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। सम्मेलन की अध्यक्षता शीशराम सिंह ने की तथा संचालन अनंता वासुदेव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed