फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The name is Tube Well Colony... where there is not even a water tank.

Bijnor News: नाम है नलकूप कॉलोनी... जहां पानी की टंकी भी नहीं

Sun, 22 Sep 2024 02:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Sep 2024 02:54 AM IST
विज्ञापन
The name is Tube Well Colony... where there is not even a water tank.
- पालिका में शामिल होने के तीन साल बाद भी नलकूप कॉलोनी में नहीं पहुंचीं सुविधाएं
विज्ञापन

- पहले ग्राम पंचायत शहबाजपुर खानम में लगती थी कॉलोनी
- कॉलोनी वासियों ने की सुविधाएं बढ़ाने की मांग

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। नगरपालिका का विस्तार क्षेत्र में सुविधाएं बेहतर करने के लिए हुआ था। मगर, विस्तार के बाद शामिल हुईं नई कॉलोनियों में विकास तो धरातल पर उतरता हुआ नजर नहीं आ रहा। नलकूप कॉलोनी में अब भी पानी की टंकी की व्यवस्था नहीं हुई। मुख्य सड़क टूट चुकी है। उधर, नगरपालिका अधिकारी बेहतर सुविधाएं होने का दावा कर रहे हैं।

नगर पालिका में शामिल हुए कॉलोनी को तीन साल से ज्यादा हो गए हैं। मगर, अभी तक कॉलोनी में सरकारी टंकी का पानी नहीं पहुंचा है। साथ ही नालियां भी गंदगी से अटी पड़ीं हैं। कॉलोनी के सामने निकल रहे मुख्य नाले की हालत भी बदतर है। कॉलोनी में ग्राम पंचायत में हुए काम ही अभी तक चल रहे है। नया कोई काम नहीं हुआ। सिर्फ खंभों पर लाइटें लगी हैं।
विज्ञापन


तेजपाल ने बताया कि कॉलोनी की जो स्थिति ग्राम पंचायत में थी, वहीं अब है। सुविधाओं में कोई बदलाव नहीं हुआ है। काॅलोनी में अभी तक टंकी का पानी तक की व्यवस्था नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


धर्मवीर का कहना है कि कॉलोनी की मुख्य सड़क की हालत खराब है। एक सड़क बन गई है। पालिका की ओर से जल्द ही सड़क का निर्माण कराया जाएं, ताकि लोगों को परेशानी न हो।

अतर सिंह ने कहा कि हाइवे किनारे मुख्य नाले को ठीक कराया जाए। कॉलोनी का रास्ता गहरा है, जबकि हाईवे ऊपर है। इससे वाहन चढ़ाने में दिक्कत होती है। यहां कई बार हादसे भी हो चुके हैं।

ध्यानचंद ने बताया कि सप्ताह में एक दो बार साफ-सफाई होती है। कॉलोनी में सबसे बड़ी समस्या सड़क और पानी की टंकी की। जल्द ही समस्याओं को दूर किया जाए। नालों में भी गंदगी अटी पड़ी है।

----

कॉलोनी में ज्यादातर सड़कें बनवा दी गईं हैं। टंकी के पानी के लिए पाइपलाइन बिछाई जा रही है। जल्द ही पूरी कॉलोनी में पाइपलाइन बिछा देंगे। धीरे-धीरे समस्याएं दूर की जा रही हैं। - विकास कुमार, अधिशासी अधिकारी, नगरपालिका, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed