फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The municipality removed the encroachment outside the shops in the market.

Bijnor News: पालिका ने बाजार में दुकानों के बाहर हो रहे अतिक्रमण को हटवाया

Sat, 08 Nov 2025 12:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sat, 08 Nov 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
The municipality removed the encroachment outside the shops in the market.
धामपुर नगर के मुख्य बाजार में सड़क पर हुए अतिक्रमण को जेसीबी से हटाती पालिका प्रशासन की टीम स्र
धामपुर। नगरपालिका की टीम ने शुक्रवार को नगर के मुख्य बाजार में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। पालिका के अभियान से दुकानदारों में अफरातफरी मच गई। अमर उजाला ने चार नवंबर के अंक में अतिक्रमण को लेकर खबर छापी थी जिसके बाद प्रशासन हरकत में आया है।
विज्ञापन

शुक्रवार की शाम पालिका टीम पुलिस बल के साथ जेसीबी लेकर नगर के मुख्य बाजार में पहुंची। टीम ने खारी कुंआ से लेकर बड़ी मंडी तक दुकानों के बाहर सड़क पर व्यापारियों की ओर से किए गए स्थायी अतिक्रमण अवैध कब्जों को जेसीबी से ध्वस्त करा दिया। टीम ने इस दौरान व्यापारियों से तीन हजार रुपये जुर्माना भी वसूला।
विज्ञापन

अभियान को देखते हुए दुकानदारों ने स्वयं ही दुकानों के बाहर किए अतिक्रमण को हटाना शुरु कर दिया। अधिशासी अधिकारी रवि शंकर शुक्ला ने दुकानदारों को दोबारा अतिक्रमण न करने की सख्त हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed