फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The municipalities did not give contracts for sewer cleaning

पालिकाओं ने नहीं दिए नाला सफाई के ठेके

Tue, 16 Jun 2020 11:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
The municipalities did not give contracts for sewer cleaning
नींदडू़ खास में पानी व कचरे से भरा गंदा पानी निकासी का नाला। - फोटो : BIJNOR
पालिकाओं ने नहीं दिए नाला सफाई के ठेके
विज्ञापन

बिजनौर/नगीना/नीदड्ू। लॉकडाउन के कारण नगर पालिकाओं में नाला सफाई का काम पिछड़ गया है। इस बार नालों के सफाई का ठेका देने के बजाए ज्यादातर नगर पालिकाएं खुद ही सफाई करा रही हैं।
कोरोना को हराने में सफाई कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कर्मचारी दिन रात साफ सफाई करने में और सैनिटाइजेशन में लगे रहे। इसके अलावा क्वारंटीन सेंटरों पर भी सफाई कर्मचारियों को तैनात किया गया। मई में नगर पालिकाओं द्वारा शहर के नाले, नालियों की सफाई का काम शुरू हो जाता है। लेकिन इस बार कर्मचारी कोरोना से जंग में ही उलझे रहे। नगर पालिकाएं सफाई कराने के लिए ठेका भी जारी करती हैं। लेकिन इस बार बजट का भी टोटा है। शासन से भी पालिकाओं को अपने ही स्तर से सफाई कार्य कराने को कहा गया है। बिजनौर नगर पालिका ने शहर की नालियों की सफाई शुरू करा दी है। बिजनौर नगर पालिका चेयरपर्सन रुखसाना परवीन के अनुसार नगर पालिका अपने संसाधनों से ही इस बार नालों की सफाई करा रही है। अब तक सफाई कर्मचारियों ने कोरोना के खिलाफ जंग में महत्वपूर्ण सहयोग दिया और अब भी दे रहे हैं।
विज्ञापन

नगीना पालिका प्रशासन ने भी नगर की सभी नालियों व बड़े नालों की सफाई का अभियान शुरू कर दिया है। अधिशासी अधिकारी इंद्रपाल सिंह ने बताया की सफाई निरीक्षक धीरज राय वर्मा के निर्देशन में बढ़ापुर रोड, शाह जहीर रोड, बूढ़ा वाला चुंगी से पाधोई तक, चंदन वाला आदि में स्थित बड़े नालों तथा शहर के सभी कूढ़े से अटी पड़ी नालियों को पूरी तरह साफ करने का अभियान शुरू कर दिया गया है। उन्होंने लोगों से गंदगी को नालियों में ना डालकर कूड़ेदान में ही डालने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सफाई की मांग की
नींदडू़ खास के लोगों दिलशाद अहमद, इस्लामुद्दीन, नसीम अहमद, मोहम्मद उस्मान, नजाकत हुसैन तथा मुबीन अहमद ने नालों की सफाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि काफी समय से लक्खी तालाब तक जाने वाले गंदे पानी के नाले और नालियों की सफाई नहीं हुई है। मामूली वर्षा का पानी नालियों के ऊपर से बहने लगता है। लोगों ने सफाई के साथ नाले के अंतिम संकरे भाग को चौड़ा करने की भी मांग की है।

ग्राम पंचायत अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि नींदडू़ खास में चार सफाई कर्मचारी नियुक्त हैं। दो की ड्यूटी कहीं और लगी है और दो भी कभी कभी नहीं आते। इस कारण सफाई कार्य बाधित रहता है। दूसरी ओर सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) अनिल कुमार ने बताया कि एक कर्मचारी के ड्यूटी पर नहीं आने के कारण उसका वेतन रोका गया है। कर्मचारी पूरे गांव की सफाई नहीं कर सकते। इस कार्य में ग्रामीणों को भी सहयोग करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed