फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The movement will continue till all three laws are abolished: Gajendra Tikait

तीनों कानून खत्म होने तक जारी रहेगा आंदोलन : गजेंद्र टिकैत

Tue, 22 Dec 2020 11:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Dec 2020 11:41 PM IST
विज्ञापन
The movement will continue till all three laws are abolished: Gajendra Tikait
दिल्ली सिंधू बार्डर पर किसान आंदोलन को संबोधित करते स्योहारा ब्लाक के भाकियू अध्यक्ष गजेंद्र स? - फोटो : DHAMPUR
तीनों कानून खत्म होने तक जारी रहेगा आंदोलन : गजेंद्र टिकैत
विज्ञापन

धामपुर। दिल्ली में सिंघु बॉर्डर पर किसानों के चल रहे आंदोलन में धामपुर तहसील के स्योहारा भाकियू (अराजनैतिक) ब्लाक के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह टिकैत दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ 26 दिन से जमे हैं। गजेंद्र सिंह टिकैत का कहना है कि वह यहां से तभी हिलेंगे जब तीनों कृषि कानून निरस्त होंगे। यह आंदोलन भारत देश के किसानों का है। यहां पर किसानों का राज चलता है।

ब्लाक अध्यक्ष ने कहा किसान आंदोलन किसी भी दशा में कमजोर नहीं हो रहा है। बल्कि मजबूती के साथ दिल्ली संसद पर कब्जा करने का प्रयास कर रहा है। सभी किसानों की एक ही मांग है कि जब तक काले कानून वापस नहीं होंगे। तब तक किसान भी दिल्ली से वापस नहीं होंगे। लगातार भारत सरकार किसानों की झूठी खबर फैलाकर भ्रमित कर किसानों के आंदोलन को कमजोर करना चाहती है। लेकिन ऐसा नहीं होगा। सुप्रीम कोर्ट ने भी सरकार को साफ कह दिया है आंदोलन करना किसानों का अधिकार है। केंद्र सरकार किसानों की समस्याओं का समाधान करें। इस दौरान गजराम सिंह, जसवंत सिंह, इमरान, रोहित चौहान, सत्यवीर सिंह, देवेंद्र सिंह, आलोक चौधरी, यशपाल सिंह, त्रिवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed