फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The movement for the protection wall

सुरक्षा दीवार के लिए आंदोलन होगा

Wed, 21 Sep 2016 01:22 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो
अमर उजाला/ब्यूरो Updated Wed, 21 Sep 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर के कालागढ़ मेंरामगंगा बांध परियोजना की सिंचाई कार्यशाला के ध्वस्तीकरण के साथ ही सुरक्षा दीवार के लिए पुराना कालागढ़ के निवासी आंदोलन की तैयारी कर रहे हैं। 
विज्ञापन


पुराना कालागढ़ निवासी रईस अहमद, नसीम अहमद, सुरेश कुमार, मौहम्मद आजम, मौहम्मद आरिफ, मोनू, महबूब अली आदि का कहना है कि उनके परिवार 50 साल से भी अधिक समय से इस इलाके में आबाद हैं। जब बांध बना था तो 1960 के दशक में यहां सिंचाई विभाग उत्तर प्रदेश ने केन्द्रीय कर्मालय के नाम से विशाल कार्यशाला खोली थी। इसमें वाहनो की बॉड़ी के निर्माण आदि के काम काज होते रहे हैं। 
विज्ञापन

उत्तराखंड राज्य के निर्माण के बाद यह कर्मालय सिंचाई विभाग की कार्यशाला बन गया। अब यहां वाहनों की मरम्मत के साथ ही बांध के गेटों आदि का निर्माण किया जा रहा था। अब अचानक इसे ध्वस्त किया जा रहा है। 21 सितबंर को रुड़की में इसकी नीलामी की जा रही है। इसमें इसके ध्वस्तीकरण तक की कार्रवाई शामिल है। नागरिकों का कहना है कि यदि सुरक्षा दीवार के साथ छेड़छाड़ हुई तो कड़ा विरोध किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की मांगों को किसी भी दशा में अनदेखी नहीं की जानी चाहिए।  उन्होंने कहा कि सरकार को हर हाल में ग्रामीणों की भलाई में कदम उठाए जाने से राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि लोगों को न्याय मिलने से सरकार के प्रति विश्वास बढ़ेगा ही। इससे सभी लोगों को राहत होगी। ग्रामीणों ने प्रशासन से भी हर हार में सहयोग करने को कहा। ग्रामीणाें का कहना है कि यह सुरक्षा दीवार ही खतरनाक वन्य जीवाें से यहां की आबादी को बचाती है। यह ऐसी दीवार है जिससे हजारों परिवारों की जंगली जानवरों से सुरक्षा होती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed