फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The movement advocates announced

अधिवक्ताओं ने किया आंदोलन का एलान

Thu, 03 Nov 2016 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Thu, 03 Nov 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर में पेद्दा कांड में जेल में बंद भाजपा नेता ऐश्वर्य चौधरी मौसम को बिजनौर से महाराजगंज जेल शिफ्ट किए जाने की कोशिश का जिला बार ने विरोध किया है। जिला बार ने वकीलों की बैठक में ऐश्वर्य को दूसरी जेल में शिफ्ट किए जाने की कार्रवाई पर तुरंत रोक लगाने की मांग की गई है। ऐसा न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

जिला बार अध्यक्ष राजीव चौहान की अध्यक्षता व सचिव अजीत पंवार के संचालन में हुई बैठक में कहा गया कि ऐश्वर्य चौधरी   मौसम एडवोकेट न तो कोई  अपराधी व्यक्ति है और न ही उनके जिला कारागार में रहने से कर्मचारियों को कोई परेशानी।   इतना ही नहीं ऐश्वर्य चौधरी के जिला जेल में रहने से किसी       प्रकार की शांति भंग हो रही है। राजनीतिक दुर्भावना से ऐश्वर्य चौधरी को इस प्रकरण में झूठा फंसाया गया है। शासन-प्रशासन राजनीतिक दुर्भावना से ही अधिवक्ता ऐश्वर्य चौधरी को बिजनौर से लगभग 800 किलोमीटर दूर महाराजगंज जेल स्थानांतरित करने पर आमादा है। जिला बार शासन प्रशासन के इस कदम का कड़ा विरोध व भर्त्सना करती है। बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया कि स्थानांतरण की कार्रवाई को तुरंत रोका जाए। अन्यथा जिला बार इसके विरोध में आंदोलन करेगी।  इसके लिए शासन प्रशासन उत्तरदायी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed