फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The most expensive incident took place in Bijnor 117 years ago.

Bijnor News: बिजनौर में 117 साल पहले हुई थी सबसे महंगी मुंह दिखाई

Wed, 24 Jul 2024 01:41 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2024 01:41 AM IST
विज्ञापन
The most expensive incident took place in Bijnor 117 years ago.
बिजनौर के ताजपुर का चर्च।
- श्याम सिंह और शिवनाथ सिंह रिख ने पत्नी की याद में बनवाया था सिक्रेट हार्ट चर्च
विज्ञापन

- 40 किलो सोना लगवाया था, इटली से मंगवाए थे चर्च में लगे पत्थर

रजनीश त्यागी
बिजनौर। अनंत अंबानी की पत्नी राधिका मर्चेंट को मुंह दिखाई में मिल रहे बेशकीमती तोहफे चर्चाओं में हैं। जिले की ताजपुर रियासत भी 117 साल पहले इसी तरह के महंगे उपहार की गवाह बनी थी।
यहां के राजा श्याम सिंह और उनके भाई शिवनाथ सिंह रिख ने अपनी पत्नियों को मुंह दिखाई में सिक्रेट हार्ट चर्च का निर्माण कराया था। इसमें करीब 40 किलो सोना लगा था जबकि पत्थर भी इटली से मंगाए गए थे। श्याम सिंह रिख की शादी उनसे 28 वर्ष छोटी मार्गरेट मेरी और उनके भाई शिवनाथ सिंह की शादी विलियम मेरी से हुई थी। दोनों भाइयों ने अपनी पत्नियों की मुंह दिखाई के तोहफे में 1907 में सिक्रेट हार्ट चर्च का निर्माण शुरू कराया जो 1913 में पूर्ण हुआ।
विज्ञापन

दोनों भाइयों ने चर्च का निर्माण पूरा होने के बाद इसाई धर्म अपना लिया था। ताजपुर रियासत के इंद्रजीत सिंह बताते हैं कि चर्च निर्माण में कितनी रकम खर्च हुई, इसका सही आंकड़ा तो उनके पास नहीं है लेकिन उस समय लाखों रुपये इस पर खर्च हुए होंगे। वह बताते हैं कि चर्च में स्थापित बेदी के पीछे दीवारों तथा छत पर 40 किलो सोना जड़वाया गया था। चर्च की बेदी का निर्माण फ्लोरेंस निवासी जोजप्पे कतानी चिंती ने किया था। इसमें संगमरमर का प्रयोग हुआ। 12 एकड़ भूमि पर बने चर्च में लगवाने वाला पत्थर भी इटली से मंगाया गया और शीशे बेल्जियम से आए थे। इटली के कारीगरों ने चर्च की तामीर की। आज भी ताजपुर के सिक्रेट हार्ट चर्च को एशिया के बड़े और खूबसूरत चर्च में गिना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
चर्च में है शिवनाथ सिंह और उनकी पत्नी की कब्र
राजा श्याम सिंह रिख के छोटे भाई शिवनाथ सिंह को उनकी इच्छा के अनुसार चर्च में ही दफनाया गया था। प्रार्थना सभा कक्ष के एक कोने में उनकी कब्र है। चर्च को दोनों राजा-रानियों के प्रेम का प्रतीक भी माना जाता है।
-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed