{"_id":"626c3020b7a60e4e6d05ff4c","slug":"the-message-of-sugarcane-survey-will-reach-farmers-through-sms-bijnor-news-mrt586599711","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएमएस से किसानों पर पहुंचेगा गन्ना सर्वे का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएमएस से किसानों पर पहुंचेगा गन्ना सर्वे का संदेश
विज्ञापन

बिजनौर। गन्ना सर्वे सही नहीं होने से काफी किसान आधे सीजन तक गन्ना क्षेत्रफल संशोधित कराने के लिए गन्ना कार्यालयों में चक्कर लगाते रहते थे। आगे किसानों को ऐसी परेशानी न हो, इसके लिए गन्ना विभाग की ओर से प्रत्येक किसान के पास गन्ना सर्वे की तिथि, कर्मचारी का नाम आदि ब्योरा एसएमएस के माध्यम से भेजा जाएगा। ताकि किसान गन्ना सर्वे के दौरान खेत पर उपस्थित होकर अपने खेतों में खड़े पौधा व पेड़ी गन्ने का सही क्षेत्रफल दर्ज करा दें।
आगामी गन्ना सीजन के लिए गन्ना सर्वे शुरू हो गया है। गन्ना सर्वे में समिति व चीनी मिल के कर्मचारियों की संयुक्त टीम बनाई है। गन्ना सर्वे में कोई त्रुटि न रहे, इसके लिए गन्ना समितियां क्षेत्र के किसान को पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एसएमएस भेजेंगी। एसएमएस में गन्ना सर्वे कर्मचारी का नाम, मोबाइल नंबर और उनके गांव में सर्वे करने के दिन तथा तिथि भेजी जाएंगी। गन्ना सर्वे के दौरान किसान खेत पर उपस्थित रहे। सर्वे सही कराएं और सर्वे की ऑनलाइन पर्ची जरूर प्राप्त कर लें। क्योंकि गन्ना सर्वे का डाटा साथ के साथ ऑनलाइन हो रहा है, जिसका कंट्रोल गन्ना आयुक्त कार्यालय से ही होगा। यदि किसी किसान के सर्वे में कोई त्रुटि रहती है, तो उसे सही कराने में बहुत कठिनाई सामने आएगी।
गन्ना सर्वे आरंभ हो गया है। सर्वे के संबंध में सभी किसानों को एसएमएस भेजे जा रहे हैं। किसान गन्ना सर्वे के दौरान खेत पर उपस्थित होकर गन्ने का सही क्षेत्रफल अपलोड कराएं। गन्ना सर्वे की ऑनलाइन पर्ची प्राप्त करें - यशपाल सिंह, जिला गन्ना अधिकारी