{"_id":"614627928ebc3eb779231736","slug":"the-message-of-fit-india-hit-india-by-taking-out-a-rally-bijnor-news-mrt5568504136","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैली निकालकर दिया फिट इंडिया हिट इंडिया का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैली निकालकर दिया फिट इंडिया हिट इंडिया का संदेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रैली निकालकर दिया फिट इंडिया हिट इंडिया का संदेश
बिजनौर। आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर फिट इंडिया रैली का आयोजन हुआ। रैली का शुभारंभ सीडीओ केपी सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया।
नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम से शुरू हुई रैली शास्त्री चौक, सिविल लाइन, डाकघर, विकास भवन से होकर निकली। इस दौरान युवाओं ने फिट इंडिया हिट इंडिया, फिटनेस की डोज आधा घंटा रोज नारा लगाया। रैली समाप्त होने पर युवा भाजपा नेता ऐश्वर्य चौधरी ने कहा कि किसी भी देश का भविष्य युवाओं पर निर्भर रहता है। कहा कि युवाओं को देश निर्माण की गतिविधियों में बढ़ चढ़कर भाग लेना चाहिए। जिला युवा अधिकारी नम्रता कौशल ने कहा कि युवाओं को दैनिक जीवन में किसी ने किसी शारीरिक गतिविधि में अवश्य हिस्सा लेना चाहिए। कार्यक्रम का समापन फिट इंडिया शपथ और राष्ट्रगान के साथ किया गया। इस दौरान जिला परियोजना अधिकारी पुलकित जाग्रवाल, कॉलेज के विद्यार्थी, राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक व युवा मंडल के सदस्य मौजूद रहे। संवाद