{"_id":"63446eb39eba92018714bdee","slug":"the-main-gate-of-the-examination-center-will-be-closed-half-an-hour-before-bijnor-news-mrt609016654","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधा घंटे पहले बंद हो जाएगा परीक्षा केंद्र का मुख्य द्वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधा घंटे पहले बंद हो जाएगा परीक्षा केंद्र का मुख्य द्वार
विज्ञापन

बिजनौर। डीएम उमेश मिश्रा ने पैट परीक्षा को लेकर दिशा निर्देश दिए हैं। अभ्यर्थी को हर स्थिति में परीक्षा शुरू होने से आधा घंटे पहले केंद्र पर पहुंचना है। कहा कि परीक्षा से पहले केंद्रों के सीसीटीवी कैमरों की तकनीकी जांच कर ली जाए।
पैट परीक्षा 15 व 16 अक्तूबर को है। परीक्षा के लिए 20 केंद्र बनाए गए हैं। करीब 42,000 अभ्यर्थी शामिल होंगे। केंद्र जिला मुख्यालय के साथ झालू, हल्दौर, मंडावली, विदुर कुटी तथा किरतपुर के इंटर कॉलेजों को बनाया गया है। परीक्षा रोजाना दो पाली में होगी। पहली पाली सुबह 10 से 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक होगी।
डीआईओएस कार्यालय के अनुसार डीएम उमेश मिश्रा ने केंद्र व्यवस्थापकों, सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट आदि की बैठक ली। अधिकारियों को शासन से परीक्षा को लेकर आए निर्देशों की जानकारी दी। बताया कि पहली पाली के अभ्यर्थियों को साढ़े नौ बजे तक तथा दूसरी पाली के अभ्यर्थियों को ढाई बजे तक परीक्षा केंद्र पर पहुंचना है। इसके बाद केंद्र का मुख्य द्वार बंद कर दिया जाएगा। परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगी। अधिकारी केंद्रों के सीसीटीवी कैमरों के संचालन की तकनीकी जांच कर लें। केंद्रों पर तलाशी की पुख्ता व्यवस्था हो। डीआईओएस रामाज्ञा कुमार समेत सभी अधिकारी मौजूद रहे।