{"_id":"5f4a9a8a8ebc3e876b0db443","slug":"the-main-accused-of-villager-s-murder-arrested-bijnor-news-mrt4986813140","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण की हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण की हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

बिजनौर। नगीना पुलिस ने एक व्यक्ति की हत्या के मुख्य आरोपी को पकड़ा है। महिला को ले जाने के शक में महिला के परिजनों ने लाठी-डंडों व धारदार हथियार से युवक के पिता की हत्या की थी। पुलिस फरार तीन आरोपियों की तलाश में जुुटी है।
नगीना थाने के गांव धीमरहेड़ी में शुक्रवार शाम वीर सिंह सैनी की मेहराम व उसके परिजनों ने बीच सड़क पर लाठी व धारदार हथियार से हमला करके हत्या कर दी। मेहराम की पत्नी अगस्त में घर से चली गई थी। मेहराम को शक था वीर सिंह का बेटा उसे ले कर गया है। इस रंजिश के चलते मेहराम ने वीर सिंह की हत्या की थी। मृतक के पुत्र अर्जुन कुमार ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मेहराम व उसके परिजनों ने लाठी-डंडों के अलावा पाटल व फावड़े से हमला करके वीर सिंह की हत्या की थी। एसपी धर्मवीर सिंह के मुताबिक आरोपियों को दबोचने के लिए पुलिस की तीन टीम गठित की थी। पुलिस ने मुख्य आरोपी मेहराम को नगीना में रोडवेज बस स्टैंड के पास से दबोच लिया है। बाकी आरोपी रामपाल, पप्पू व लोकेश की पुलिस तलाश में जुटी है। मेहराम से पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त फावड़ा भी बरामद कर लिया है।