{"_id":"68a766252af53c91310a6a59","slug":"the-maid-urinated-and-sprayed-it-on-the-utensils-in-the-kitchen-bijnor-news-c-27-1-bij1007-158043-2025-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: नौकरानी ने पेशाब कर रसोई में बर्तनों पर छिड़का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: नौकरानी ने पेशाब कर रसोई में बर्तनों पर छिड़का
Fri, 22 Aug 2025 12:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Fri, 22 Aug 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
नगीना। नगीना में एक बड़े व्यापारी के घर पर घरेलू कार्य करने वाली नौकरानी की घर के बर्तनों पर पेशाब छिड़कने की घिनौनी हरकत सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। यह घटना नगर में चर्चा का विषय बनी हुई है।
नगर के एक व्यापारी के घर पर एक बुजुर्ग महिला पिछले करीब दस वर्षों से घरेलू कार्य करती थी। घर की महिला को नौकरानी का व्यवहार संदिग्ध लगा तो उसने रसोई में सीसीटीवी कैमरे लगा दिए। बुधवार दोपहर कैमरे में नौकरानी महिला की हरकत कैद हुई, जिसमें उसने बर्तन धोने के दौरान रसोई में रखे एक गिलास में पेशाब किया।
उसके बाद उसे घर की रसोई में रखे बर्तनों पर छिड़क दिया। सीसीटीवी में कैद हुई यह हरकत सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। शाम के समय महिला कार्य करने के लिए घर में फिर पहुंची तो उसे पकड़कर पुलिस को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि आरोपी महिला ने अपनी गलती मानने के अलावा कुछ भी नहीं बताया। पुलिस का कहना है कि इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। महिला का शांतिभंग में चालान किया गया है।