फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The local market was affected by the increase in online sales

Bijnors: ऑनलाइन बिक्री बढ़ने से प्रभावित हुआ स्थानीय बाजार, घर बैठे की जा रही खरीदारी

Tue, 30 Dec 2025 01:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Tue, 30 Dec 2025 01:15 AM IST
सार

डिजिटल युग में ऑनलाइन खरीदारी का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। स्थानीय बाजार पर भी इसका प्रभाव दिखाई दे रहा है।

विज्ञापन
The local market was affected by the increase in online sales
बिजनौर में विकास गारमेंट पर गर्म कपड़ाें की खरीदारी करती युवतियां। संवाद

विस्तार

डिजिटल युग में ऑनलाइन खरीदारी का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। स्थानीय बाजार पर भी इसका प्रभाव दिखाई दे रहा है। ऑनलाइन खरीदारी की वजह से 35 प्रतिशत तक बिजनौर का स्थानीय बाजार प्रभावित हुआ है। उपभोक्ता अब घर बैठे अपनी पसंद के हिसाब से उत्पादों की खरीदारी करने में रुचि दिखा रहे हैं।

विज्ञापन


महानगरों के बाद बिजनौर में भी ऑनलाइन खरीदारी का चलन बढ़ा है। एक क्लिक में कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक्स सामान, स्पोर्ट्स आइटम समेत रोजमर्रा की जरूरतों का सामान मंगाया जा रहा है। इससे परंपरागत दुकानों की बिक्री में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन


व्यापारियों का कहना है कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर मिल रहे भारी डिस्काउंट, कैशबैक और होम डिलीवरी की सुविधा ग्राहकों को आकर्षित कर रही है। खासकर कपड़ों, इलेक्ट्रॉनिक्स और स्पोर्ट्स से जुड़े उत्पादों की ऑनलाइन बिक्री सबसे अधिक हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

यही कारण है कि स्थानीय दुकानों पर ग्राहकों की संख्या पहले की तुलना में काफी कम हो गई है। स्थानीय व्यापार मंडल के पदाधिकारियों का कहना है कि बीते कुछ वर्षों में बिजनौर शहर में 10 से अधिक स्पोर्ट्स से जुड़ी दुकानें बंद हो चुकी हैं। इसके अलावा रेडीमेड कपड़ों और इलेक्ट्रॉनिक्स की कई छोटी दुकान बंद हो गईं हैं।

प्रतिस्पर्धा में स्थानीय बाजार पर हावी ऑनलाइन बाजार
प्रतिस्पर्धा के इस दौर स्थानीय पर ऑनलाइन बाजार हावी है। इसका अंदाजा इसी से लगा सकते हैं कि कुछ दुकानदारों ने ऑनलाइन भी काम करना शुरू कर दिया है। बढ़ती महंगाई के बीच इससे मुश्किलें अधिक बढ़ गई हैं। सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार करने होम डिलीवरी जैसी सुविधाएं शुरू कर रहे हैं। ताकि ग्राहकों को जोड़े रखा जा सके।

क्या बोले व्यापारी
ऑनलाइन बिक्री की वजह से स्थानीय बाजार करीब 35 प्रतिशत तक घटा है। ऑनलाइन रेडिमेड, स्पोर्ट्स, इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादों की ज्यादा खरीदारी कर रहे हैं। कुछ व्यापारियों ने मजबूरी में अपनी दुकान भी बंद कर दी है। - मनोज कुच्छल, जिलाध्यक्ष, उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल

बदलते दौर में स्थानीय बाजार को बचाने के लिए व्यापारी जद्दोजहद कर रहे हैं। गुणवत्ता, भरोसे और व्यक्तिगत संबंधों की वजह से व्यापारी अपना कारोबार चला रहे हैं। ऑनलाइन बिक्री होने से लोग दुकानों पर खरीदारी घट गई है। - अवनीश अग्रवाल, चेयरमैन, आईआईए, बिजनौर

डिजिटल युग की वजह से स्थानीय बाजार पिछड़ गया है। पहले की तुलना में खरीदारी घटी है। पहले ग्राहक कपड़ों के कई-कई पीस खरीदते हैं। लेकिन, अब कम कपड़े खरीद रहे हैं। ....अनिल गंभीर, व्यापारी
 
पिछले पांच वर्षों में लोगों ने ऑनलाइन खरीदारी की। अब धीरे-धीरे फिर से लोग स्थानीय बाजार पर विश्वास जताने लगे हैं। क्योंकि, ऑनलाइन खरीदारी में पैसे अच्छे सामान के देते हैं लेकिन सामान कुछ और आता है। स्थानीय बाजार में गुणवत्तापूर्ण और ऑनलाइन से सस्ता कपड़ा है। ....विकास कुमार सेतिया, व्यापारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed