{"_id":"57c8768e4f1c1b3d782cbdc0","slug":"the-light-beam-of-teacher-knowledge-dm","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक ज्ञान का प्रकाश पुंज : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक ज्ञान का प्रकाश पुंज : डीएम
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Fri, 02 Sep 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
प्रधानाचार्यो की बैठक में उपस्थित डीएम और अन्य अधिकारीगण।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में डीएम बी चंद्रकला ने कहा है कि शिक्षक ज्ञान का प्रकाश पुंज है। डीएम ने शिक्षक दिवस के अवसर पर विद्यालयों में शिक्षा व स्वच्छता के कार्यक्रम चलाने के निर्देश दिए।
डीडीपीएस में शिक्षक दिवस की तैयारियों के सिलसिले में बुलाई गई शिक्षकों की बैठक में डीएम ने कहा कि शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस के अवसर पर शैक्षणिक गतिविधियों को छात्र-छात्राओं के माध्यम से शिक्षण संस्थानों में मूर्त रूप प्रदान करने के लिए विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जाए। वर्तमान में स्वच्छ भारत मिशन एवं क्लीन यूपी ग्रीन यूपी अभियान के तहत जिले को खुले में शौच मुक्त अर्थात ओडीएफ बनाने के लिए आंदोलन चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इसी अलख को और प्रकाशमय बनाने के लिए शिक्षक दिवस से नौ सितंबर तक सभी शिक्षण संस्थानों में स्वच्छता शिक्षण सप्ताह मनाया जाएगा। सीडीओ इंद्रमणि त्रिपाठी ने बताया कि पांच सितंबर को डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर परिचर्चा एवं शिक्षकों का सम्मान, सीनियर विद्यार्थियों द्वारा क्लासरूम में अध्यापक के रूप में स्वच्छता और खुले में शौचमुक्त बेमिसाल बिजनौर अभियान पर लिखित प्रतियोगिता एवं उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन, छह सितंबर को स्वच्छता पत्र तथा घर में शौचालय बनवाने लिए अनुरोध पत्र, 7 सितंबर को सभी छात्र एवं छात्राओं द्वारा बाल हठ के तहत शौचालय के फोटोग्राफ और खुले में शौच न जाने के सम्बन्ध में प्रतिज्ञा पत्र भरवाए जाएंगे।
नौ को आर्ट टीचर और स्टूडेंट द्वारा स्वच्छता पथ पर चित्रकारी की जाएगी।