{"_id":"5fb5649f8ebc3e9be1057010","slug":"the-last-merit-list-for-admission-will-be-published-today-bijnor-news-mrt5115280104","type":"story","status":"publish","title_hn":"दाखिले की आखिरी मेरिट सूची आज होगी चस्पा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दाखिले की आखिरी मेरिट सूची आज होगी चस्पा
विज्ञापन

बिजनौर। जिले के आईटीआई में आज प्रथम वर्ष के दाखिलों की आखिरी मेरिट सूची सूचना पटल पर चस्पा होगी। शासन ने अंतिम सूची में चयनित अभ्यर्थियों को दाखिला लेने का दो दिन का समय दिया है। संस्थानों में 20 नवंबर के बाद दाखिले नहीं होंगे।
जिले में पांच राजकीय तथा 12 निजी आईटीआई हैं। राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद ने विभिन्न पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए लगातार तीन मेरिट सूची जारी की हैं। इसके बाद भी काफी संख्या में दाखिले के लिए सीट खाली हैं। महिलाओं के दाखिले कम हुए। अभ्यर्थियों की राजकीय आईटीआई पहली पसंद बने हैं। छात्र निजी संस्थानों में दाखिले लेने नहीं आ रहे हैं। राजकीय आईटीआई बिजनौर के प्रधानाचार्य मुकेश कुमार शर्मा ने बताया कि परिषद से प्राप्त मेरिट सूची के आधार पर वरीयता के क्रम में अंतिम चयनित सूची तैयार की गई है। अंतिम सूची आज राजकीय आईटीआई के सूचना पटल पर चस्पा की जाएगी। चयनित अभ्यर्थी 20 को शाम तीन बजे तक आवंटित संस्थान में दाखिला लेना सुनिश्चित करें। इसके बाद दाखिला नहीं होगा। कहा निजी संस्थानों में दाखिले के लिए यदि किसी अभ्यर्थी ने अभी तक आवेदन नहीं किया है तो वे अभ्यर्थी 19 की शाम तीन बजे तक आनलाइन दाखिले के लिए आवेदन कर सकते हैं।