फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The issue of roads raised in the board meeting

बोर्ड की बैठक में उठा सड़कों का मुद्दा

Thu, 11 Nov 2021 12:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
The issue of roads raised in the board meeting
बोर्ड की बैठक में उठा सड़कों का मुद्दा
विज्ञापन

स्योहारा। नगर पालिका बोर्ड की बैठक छह माह के बाद आयोजित की गई। पालिका परिषद सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता पालिका अध्यक्ष अख्तर जलील व अधिशासी अधिकारी एपी पांडे व मुख्य लिपिक देवेंद्र सिंह के संचालन में संपन्न हुई। नामित सभासद मुकेश रस्तोगी व वार्ड नंबर 5 के सभासद मोहम्मद यासीन ने जानकारी चाही कि पिछली बोर्ड बैठक में वार्ड नंबर 14 में इंटरलॉक सड़क पास हुई थी, लेकिन सड़क आरसीसी क्यों बनाई गई है।
पालिका में मकानों के नक्शे पास कराने में नियमों की अनदेखी की जा रही है। मुकेश रस्तोगी ने सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप लगाया। सभासद मो. यासीन ने जानकारी चाही कि जब पालिका के नालों की सफाई पालिका सफाईकर्मियों ने की, तब सफाई ठेका क्यों दिया गया। सभासदों ने बोर्ड की बैठक छह माह बाद बुलाने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

भाजपा नामित सभासद शशांक विश्नोई, आलोक अग्रवाल ने पालिका प्रशासन पर वर्ष 2020 से अब तक कार्य योजना पास न कराए जाने के कारण नगर के विकास कार्यों में बाधा उत्पन्न होने का आरोप लगाया। नगर पालिका अधिशासी अधिकारी ऐपी पांडे ने कहा कि कार्य योजना वर्ष 20 में बिजनौर भेजी जानी थी परंतु किसी कारणवश नहीं भेजी जा सकी। कार्य योजना को बनाकर जिलाधिकारी कार्यालय में भेज दिया गया है। ईओ ने सभासदों को एक सप्ताह में दुबारा बैठक बुला कर पूर्ण जानकारी देने का आश्वासन दिया है। पालिका अध्यक्ष अख्तर जलील का कहना है कि वर्ष 2020 से सरकार की ओर से कोई कार्य योजना पास नहीं हुई है। सभासद इरफान अहमद, सुमित्रा देवी, संजीव भारद्वाज, इकरामुद्दीन, जयशंकर, शमीम अहमद, सनी रस्तोगी ने नगर के विकास के लिए सुझाव रखे। बैठक में गर्भ कंबल और रजाई वितरण करने, नगर पालिका द्वारा कूड़ेदान बांटने, पाइपलाइन की मरम्मत कराने, नगर पालिका डंपिंग भूमि की जानकारी आदि विषय पर चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed