फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The issue of Ganga Khadar's land: not resolved, dispute over land continues

गंगा खादर की जमीन का मामला : नहीं हुआ समाधान, जमीन पर विवाद बरकरार

Fri, 24 Dec 2021 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
The issue of Ganga Khadar's land: not resolved, dispute over land continues
बिजनौर के बालावाली पुलिस चौकी पर बैठक करते उत्तराखंड व यूपी के राजस्व अधिकारी। - फोटो : BIJNOR
गंगा खादर की जमीन का मामला : नहीं हुआ समाधान, जमीन पर विवाद बरकरार
विज्ञापन

मंडावर/बिजनौर। यूपी और उत्तराखंड के बीच फंसी 1500 बीघा जमीन का विवाद सुलझ नहीं रहा है। दूसरे दौर की वार्ता में बृहस्पतिवार को यूपी और उत्तराखंड के राजस्व अफसरों के बीच तीखी नोकझोंक तक हो गई। दोनों ही तरफ से अफसरों ने अपने-अपने क्षेत्र के थाना प्रभारियों को पुलिस बल के साथ बुला लिया। दोनों राज्यों की पुलिस की मौजूदगी में भी बातचीत बेनतीजा रही। उत्तराखंड के राजस्व अधिकारी जमीन पर अपना दावा तो ठोंकते रहे लेकिन, कोई अभिलेख नहीं दिखा सके।
बृहस्पतिवार को बिजनौर की पुलिस चौकी बालावाली पर यूपी और उत्तराखंड के राजस्व अधिकारियों की बैठक हुई। जिसमें बिजनौर से नायब तहसीलदार अजय कुमार और लक्सर के नायब तहसीलदार मुकेश चंद्र रातौला अपनी-अपनी राजस्व टीम के साथ मौजूद रहे। दोनों तरफ की राजस्व टीमों के साथ गांव के लोग भी पहुंचे थे। बातचीत शुरू हुई तो बिजनौर की राजस्व टीम ने अपने अभिलेख सामने रखते हुए ग्राम पंचायत टीप की पंद्रह सौ बीघा जमीन को अपनी बताया। नक्शों का मिलान भी किया गया तो उसमें भी जमीन यूपी की ही निकली। बता दें कि इस वक्त विवादित जमीन पर उत्तराखंड के लोगों का कब्जा है। जिस पर वहां के ग्रामीणों को लक्सर तहसील प्रशासन ने ही जमीन पर काबिज कराया था।
विज्ञापन

बातचीत में गहमागहमी होने लगी। देखते ही देखते दोनों ओर से नायब तहसीलदार आमने-सामने आ गए और नोकझोंक होने लगी। ऐसा माहौल बना कि मारपीट तक की नौबत आ गई। इसी बीच बालावाली चौकी इंचार्ज सतेंद्र ने थाने फोन कर प्रभारी निरीक्षक को भी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर बुला लिया। इधर पुलिस बढ़ती देख उत्तराखंड के चौकी इंचार्ज ने भी अपने थाने खानपुर से पुलिस फोर्स बुला ली। दोनों तरफ से पुलिस फोर्स पहुंचने के बाद फिर से वार्ता होने लगी। हालांकि तीन घंटे तक चली बातचीत के बाद भी कोई निर्णय नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब दोनों जिलाधिकारी करेंगे बैठक
दूसरे दौर की बैठक में कोई नतीजा नहीं निकला तो नायब तहसीलदारों ने यह तय किया कि अपनी-अपनी रिपोर्ट बनाकर डीएम को देंगे। जिसके बाद हरिद्वार और बिजनौर डीएम के बीच बैठक हो सकती है। क्योंकि अभी तक तहसील प्रशासन दो बार बातचीत कर चुका है, जिसमें कोई समाधान नहीं हुआ है।

वार्ता में ये रहे मौजूद
एसओ खानपुर अभिनव शर्मा, राजकुमार शर्मा चौकी इंचार्ज बालावाली खानपुर, एसओ मंडावर श्यामवीर, चौकी इंचार्ज बालावाली सतेंद्र चौहान, नायब तहसीलदार लक्सर मुकेश चंद्र रातौला, नायब तहसीलदार बिजनौर अजय कुमार, इंद्रजीत सिंह कानूनगो, बंदोबस्त अधिकारी मोहम्मद हसन, नीरज चौहान, अमित कुमार, विपिन कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed