फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The instructions for making foolproof station

स्टेशन को चाक-चौबंद बनाने के दिए निर्देश

Sat, 28 Nov 2015 12:32 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर Updated Sat, 28 Nov 2015 12:32 AM IST
विज्ञापन
The instructions for making foolproof station
नजीबाबाद। डीआरएम ने नजीबाबाद स्टेशन का निरीक्षण कर जीएम के दौरे से पूर्व स्टेशन को चाक-चौबंद बनाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने स्टेशन परिसर में चल रही कैंटीन और यार्ड में खड़े कोच लॉक न होने पर नाराजगी व्यक्त की।
डीआरएम प्रमोद कुमार ने मुरादाबाद के अधिकारियों के साथ नजीबाबाद स्टेशन का निरीक्षण किया। एईएन सीताराम, स्टेशन अधीक्षक अजीत सिंह की उपस्थिति में डीआरएम ने प्लेटफार्म एक, दो और तीन के साथ स्टेशन परिसर का निरीक्षण किया।

यार्ड में खड़े कोच लॉक न होने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। डीआरएम ने सुरक्षा की दृष्टि से रेल ट्रैक और रेल कोचों के चुस्त और दुरुस्त रखने, स्टेशन पर सफाई व्यवस्था बेहतर बनाने और प्लेटफार्म एक के बाहर चल रही कैंटीन को हटवाने एवं यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


गौरतलब है कि नौ दिसंबर 2015 को रेलवे जीएम का सहारनपुर से मुरादाबाद के स्टेशनों का निरीक्षण है। जीएम के निरीक्षण को लेकर डीआरएम के क्षेत्र में दौरे जारी हैं। कुछ समय पूर्व स्टेशन के निरीक्षण के दौरान पाई गई खामियों की भी डीआरएम ने बारीकी से जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed