{"_id":"580bbe484f1c1b716b706d92","slug":"the-inspection-of-chc","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएचसी का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएचसी का किया निरीक्षण
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Sun, 23 Oct 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किरतपुर में डीएम ने अधिकारियों से साथ सीएचसी का निरीक्षण किया। डीएम को निरीक्षण के दौरान एक चिकित्सक व तीन कर्मचारी ड्यूटी से नदारद मिले। सीएचसी पर मौजूद मरीजों को दवाई न मिलने, चिकित्सकों एवं स्टाफ द्वारा अवैध रूप से मरीजों से पैसा वसूलने की शिकायत की। डीएम ने ड्यूटी से अनुपस्थित मिले चिकित्सक एवं कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने एवं सीएचसी पर की गई शिकायतों पर कार्रवाई करने के आदेश दिए।
डीएम जगतराज त्रिपाठी ने शनिवार को सीएचसी पहुंचे। सीएचसी निरीक्षण के दौरान उन्हें चिकित्साधिकारी डा. ब्रजपाल सिंह, स्टाफ नर्स अर्चना पालीवाल, एलटी अशोक कुमार व माधवराम अनुपस्थित मिले। डीएम ने सभी का एक दिन का वेतन काटने के आदेश दिए। इस दौरान डीएम ने मरीजों से वार्ता की, तो मरीजों ने सीएचसी की हालात की पोल खोल कर रख दी।
मरीजों ने पहले तो चिकित्सकों द्वारा मरीजों से खराब व्यवहार करने, दवा न देने, मरीजों ने पैसे मांगने एवं 102 एंबुलेंस कर्मचारियों द्वारा मरीजों से सौ रुपये मांगने व अस्पताल में खराब जनरेटर की शिकायत की गई।
विज्ञापन
छात्रा इकरा, कमरोश, उजमा आदि ने आंखों की जांच नहीं होने की शिकायत की। एक महिला ने भी आंखों के चिकित्सक द्वारा चश्मा बनवाने के नाम पर तीन सौ रुपये लेने की शिकायत की। डीएम ने सीएमओ को निर्देश दिए कि वह स्वास्थ्य केन्द्र में जनरेटर की व्यवस्था करें, केन्द्र में डीपीटी के इंजेक्शन सहित जो भी दवाएं नही है उन्हें जिला अस्पताल से उपलब्ध कराएं। मरीजों के साथ स्टाफ द्वारा अभद्रता करने पर एमओआईसी को कार्रवाई के निर्देश दिए।
डीएम द्वारा गांव जीवन सराय स्थित प्राथमिक विद्यालय में बीएलओ मंजू रानी व आंगनबाड़ी कार्यकत्री से ड्यूटी लिस्ट मांगने पर बताया गया कि लिस्ट तैयार नहीं की गई। उन्होंने बीएलओ को निर्देश दिया कि वह घर घर जाकर पात्र युवाओं का चिह्नित कर पहचान पत्र बनवाएं। डीएम ने प्राथमिक स्कूलों के बच्चों से पहाड़ा सुना। डीएम से साथ निरीक्षण में सीडीओ डा. इंद्रमणि त्रिपाठी, सीएमओ डा. सुखबीर सिंह, एसडीएम नजीबाबाद राशिद अली, डीपीओ दीप्ति भार्गव आदि मौजूद रहे।