फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The inspection of CHC

सीएचसी का किया निरीक्षण

Sun, 23 Oct 2016 01:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Sun, 23 Oct 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
किरतपुर में डीएम ने अधिकारियों से साथ सीएचसी का निरीक्षण किया। डीएम को निरीक्षण के दौरान एक चिकित्सक व तीन कर्मचारी ड्यूटी से नदारद मिले। सीएचसी पर मौजूद मरीजों को दवाई न मिलने, चिकित्सकों एवं स्टाफ  द्वारा  अवैध रूप से मरीजों से पैसा वसूलने की शिकायत की। डीएम ने ड्यूटी से अनुपस्थित मिले चिकित्सक एवं कर्मचारियों का  एक दिन का वेतन काटने           एवं सीएचसी पर की गई शिकायतों पर कार्रवाई करने के आदेश दिए। 
विज्ञापन

डीएम जगतराज त्रिपाठी ने शनिवार को सीएचसी पहुंचे। सीएचसी निरीक्षण के दौरान उन्हें चिकित्साधिकारी डा. ब्रजपाल  सिंह, स्टाफ नर्स अर्चना पालीवाल, एलटी अशोक कुमार व माधवराम अनुपस्थित मिले। डीएम ने सभी का एक दिन का वेतन काटने के आदेश दिए। इस दौरान डीएम ने मरीजों से वार्ता की, तो मरीजों ने सीएचसी की हालात की पोल खोल कर रख दी। 
विज्ञापन

मरीजों ने पहले तो चिकित्सकों द्वारा मरीजों से खराब व्यवहार करने, दवा न देने, मरीजों ने पैसे मांगने एवं 102 एंबुलेंस कर्मचारियों द्वारा मरीजों से सौ रुपये मांगने व अस्पताल में खराब जनरेटर की शिकायत की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रा इकरा, कमरोश, उजमा आदि ने आंखों की जांच नहीं होने की शिकायत की। एक महिला ने भी आंखों के चिकित्सक द्वारा चश्मा बनवाने के नाम पर तीन सौ रुपये लेने की शिकायत की। डीएम ने सीएमओ को निर्देश दिए कि वह स्वास्थ्य केन्द्र में जनरेटर की व्यवस्था करें, केन्द्र में डीपीटी के इंजेक्शन सहित जो भी दवाएं नही है उन्हें जिला अस्पताल से उपलब्ध कराएं। मरीजों के साथ स्टाफ द्वारा अभद्रता करने पर एमओआईसी को कार्रवाई के निर्देश दिए। 

डीएम द्वारा गांव जीवन सराय स्थित प्राथमिक विद्यालय में बीएलओ मंजू रानी व आंगनबाड़ी कार्यकत्री से ड्यूटी लिस्ट मांगने पर बताया गया कि लिस्ट तैयार नहीं की गई। उन्होंने बीएलओ को निर्देश दिया कि वह घर घर जाकर पात्र युवाओं का चिह्नित कर पहचान पत्र बनवाएं। डीएम ने प्राथमिक स्कूलों के बच्चों से पहाड़ा  सुना। डीएम से साथ निरीक्षण में सीडीओ डा. इंद्रमणि त्रिपाठी, सीएमओ डा. सुखबीर सिंह, एसडीएम नजीबाबाद राशिद         अली, डीपीओ दीप्ति भार्गव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed