फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The inquiry center remains closed for 16 hours

Bijnor News: 16 घंटे बंद रहता है पूछताछ केंद्र

Mon, 01 Apr 2024 01:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Mon, 01 Apr 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
The inquiry center remains closed for 16 hours
नजीबाबाद। मंडलीय रेल प्रबंधक राजकुमार सिंह के स्टेशन भ्रमण के दौरान स्टेशन पर पूछताछ केंद्र 16 घंटे बंद रहने की समस्या उठी। डीआरएम ने समस्या का हल निकालने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


मंडलीय रेल प्रबंधक राजकुमार सिंह को लोगों ने पूछताछ केंद्र मात्र एक शिफ्ट में संचालित होने से उत्पन्न स्थिति से अवगत कराया। पूछताछ केंद्र शाम चार से प्रातः आठ बजे तक बंद रहने से यात्रियों को हो रही परेशानी की स्टेशन अधीक्षक ने भी जानकारी दी। डीआरएम को बताया गया कि 16 घंटे पूछताछ केंद्र पर ताला लटका रहने से यात्रियों को ट्रेनों के आवागमन की स्थिति का सही पता नहीं चल पाता। मोबाइल पर रेलवे की 139 सेवा से जानकारी प्राप्त करने में सभी यात्री सक्षम नहीं है और यात्रियों को ट्रेनों का नंबर भी याद नहीं होता है।
विज्ञापन


डीआरएम राजकुमार सिंह को बताया गया कि अचानक प्लेटफार्म परिवर्तित होने पर यात्रियों में हड़कंप मच जाता है। डीआरएम ने ट्रेन स्टाफ की कमी के चलते एक शिफ्ट में पूछताछ केंद्र संचालित होने की जानकारी दी। सीआईटी प्रभारी की देखरेख में पूछताछ केंद्र का संचालन होता है। नजीबाबाद पूछताछ कार्यालय पर वर्तमान में छह सीआईटी और 10 टीटीई हैं। कार्यालय से स्टाफ की जनता एक्सप्रेस, आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस, हरिहर एक्सप्रेस पर ड्यूटी लगाई जाती है। स्टाफ कम होने की वजह से एक मार्च से रेलवे ने पूछताछ केंद्र तीन शिफ्टों के स्थान पर एक शिफ्ट में संचालित करने का फैसला लिया था, तब से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed