{"_id":"6a0a0b724890f5d4eb048909","slug":"the-idol-of-maa-kali-was-broken-and-thrown-into-the-bushes-bijnor-news-c-27-1-bij1007-179811-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: मां काली की मूर्ति खंडित कर झाड़ियों में फेंकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: मां काली की मूर्ति खंडित कर झाड़ियों में फेंकी
विज्ञापन
बढ़ापुर/नगीना। किसी ने श्मशान घाट में स्थापित मां काली की मूर्ति को खंडित कर झाड़ियों में फेंक दिया। पता लगने पर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस घटना से नाराज लोगों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
बढ़ापुर-टांडा साहूवाला मार्ग पर नदी पार श्मशान घाट है। श्मशान परिसर में मां काली की मूर्ति स्थापित थी। शनिवार की देर रात किसी शरारती तत्व ने श्मशान घाट परिसर में घुसकर मूर्ति को खंडित कर झाड़ियों में फेंक दिया। रविवार की सुबह मूर्ति खंडित होने की सूचना हिंदू समाज के लोगों को मिली तो वे मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस क्षेत्राधिकारी राजेश सिंह सोलंकी, थाना प्रभारी निरीक्षक सवेंद्र कुमार शर्मा भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
इस मामले में श्मशान घाट कमेटी के प्रबंधक रघुनाथ सिंह ने थाने में तहरीर देकर आरोपी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है। सीओ का कहना है कि श्मशान घाट परिसर में नई मूर्ति स्थापित कराई जा रही है और घटना की जांच कर दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएंगी। उनका यह भी कहना है कि प्रथमदृष्टया हवा के झोंके से भी मूर्ति के गिरने की संभावना से इन्कार नहीं किया जा सकता।