{"_id":"67b9fbf99053c61da80e94a2","slug":"the-holy-water-of-triveni-sangam-was-brought-to-bijnor-jail-bijnor-news-c-27-1-smrt1009-143632-2025-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: बिजनौर जेल में लाया गया त्रिवेणी संगम का पवित्र जल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: बिजनौर जेल में लाया गया त्रिवेणी संगम का पवित्र जल
Sat, 22 Feb 2025 10:01 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Sat, 22 Feb 2025 10:01 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर में जिला कारागार में संगम के गंगा जल से स्नान करते बंदी। स्रोत कारागार
बिजनौर। 144 साल बाद महाकुंभ का संयोग बना है। प्रयागराज में अब तक 58 करोड़ लोग डुबकी लगा चुके हैं। ऐसे में जेल में बंद बंदियों को भी त्रिवेणी संगम के पवित्र जल से स्नान करने का मौका आखिरकार मिल ही गया। करीब 750 बंदियों ने पवित्र जल में स्नान किया।
बिजनौर जेल से पिछले दिनों बंदी रक्षकों को जल लाने के लिए प्रयागराज भेजा गया था। जहां से कलश में जल भरकर लाया गया। इसके बाद जिला कारागार में बने कुंड में उक्त पवित्र जल को मिलाया गया। इसके बाद बंदियों को पवित्र जल में स्नान करने का मौका दिया गया। जिसमें बंदियों ने पवित्र जल में स्नान किया। हर हर गंगे का जयकारा लगाते हुए बंदी स्नान करते रहे और सूर्य को अर्घ्य दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में जेल अधीक्षक डॉक्टर आदिति श्रीवास्तव, जेलर रविंद्र नाथ, डिप्टी जेलर अरविंद कुमार, लक्ष्मी देवी, कलावती, निखिल निवेश, सुरेंद्र सिंह आदि का सहयोग रहा।