फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The highway from Azad Chowk to Jhanda Chowk will be four-lane.

Bijnor News: आजाद चौक से झंडा चौक तक हाईवे बनेगा फोरलेन

Mon, 23 Feb 2026 12:50 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
The highway from Azad Chowk to Jhanda Chowk will be four-lane.
नजीबाबाद। नगर के आजाद चौक से हरिद्वार मार्ग स्थित झंडा चौक तक खस्ताहाल मार्ग को चार लेन वाला बनाने की स्वीकृति मिल गई है। विधायक तसलीम अहमद ने इस महत्वपूर्ण परियोजना की जानकारी दी। इसके साथ ही बड़िया-जट्टीवाला पुल और बारह अन्य सड़कों के निर्माण को भी मंजूरी मिली है।
विज्ञापन

आजाद चौक से तीन कक्षीय न्यायालय होते हुए झंडा चौक तक 1700 मीटर लंबा यह मार्ग चार लेन वाला बनेगा। विधायक तसलीम अहमद ने बताया कि उन्होंने विधानसभा और लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव अजय चौहान के समक्ष मार्ग निर्माण की मांग उठाई थी। शासन ने उनकी मांग को स्वीकार करते हुए करीब 16.15 करोड़ रुपये की लागत से इस चार लेन वाले राजमार्ग निर्माण को स्वीकृति प्रदान की है। विधायक ने मीडिया को स्वीकृति पत्र भी दिखाया। उन्होंने कहा कि यह चार लेन वाला मार्ग बनने से क्षेत्रीय जनता को बड़ी राहत मिलेगी। लंबी दूरी के वाहनों को भी आवागमन में सुगमता होगी। इससे यातायात व्यवस्था में सुधार आएगा और यात्रा का समय भी कम होगा। यह परियोजना क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
विज्ञापन

बड़िया-जट्टीवाला पुल और अन्य सड़कें : झंडा चौक क्षेत्र में मार्ग निर्माण की जानकारी देते हुए विधायक तसलीम अहमद ने अन्य परियोजनाओं का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि सिखों की कारसेवा से बने खस्ताहाल बड़िया-जट्टीवाला पुल के निर्माण को भी शासन से स्वीकृति मिल गई है। इसके अतिरिक्त, बारह अन्य सड़कों के निर्माण को भी मंजूरी मिली है। पुल निर्माण के लिए जल्द ही निविदाएं आमंत्रित की जाएंगी। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य मो. रफी अंसारी और बार एसोसिएशन अध्यक्ष कसीम अहमद सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed