फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The helicopter left for the destination after four days

चार दिन बाद गंतव्य को रवाना हुआ हेलिकॉप्टर

Thu, 03 Nov 2022 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Nov 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
The helicopter left for the destination after four days
चार दिन बाद गंतव्य को रवाना हुआ हेलिकॉप्टर
विज्ञापन

अफजलगढ़ (बिजनौर)। देहरादून से हल्द्वानी जा रहा हेलिकॉप्टर इमरजेंसी लैंडिंग के चार दिन बाद अपने गंतव्य को रवाना हो पाया। हेलिकॉप्टर में दो पायलट सहित तीन लोग सवार थे।

सोमवार को निजी पवन हंस कंपनी का देहरादून से हल्द्वानी जा रहा एक हेलिकॉप्टर बृहस्पतिवार को लैंडिंग के चार दिन बाद रवाना हो सका। हेलिकॉप्टर सोमवार की सुबह साढ़े ग्यारह बजे देहरादून से हल्द्वानी जा रहा था। क्षेत्र के गांव मीरापुर मोदीवाला के समीप पहुंचने पर अचानक हेलिकॉप्टर में कोई तकनीकी खराबी आ गई थी, जिसके चलते रेड सिग्नल होने के कारण हेलिकॉप्टर की एक खाली पड़े खेत में लैंडिंग करनी पड़ी थी। हेलिकॉप्टर में पायलट कैप्टन राजकुमार यादव व उनके साथ सह पायलट कैप्टन रत्नेश सिंह सहित देहरादून के ब्यूरो ऑफ सिविल डिफेंस के डायरेक्ट यात्री अरुण कुमार मौजूद थे। यह तीनों लोग हेलिकॉप्टर द्वारा देहरादून से हल्द्वानी जा रहे थे। पायलट राजकुमार यादव ने बताया कि रेड सिग्नल मिलने के कारण इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी थी। घटना में दोनों पायलट सहित यात्री अरुण कुमार सकुशल रहेे। अरुण कुमार अगले दिन अपने गंतव्य को चले गए थे। हेलिकॉप्टर में खराबी होने के चलते दोनो पायलट यहीं रुके रहे। दिल्ली से इंजीनियर व पार्ट्स पहुंचने के बाद चौथे दिन हेलिकॉप्टर में आई तकनीकी खराबी दूर हो सकी। इसके बाद हेलिकॉप्टर ने वापस देहरादून के लिए उड़ान भरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed