फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The groom's brother hit the bride's brother on the head with a bangle, injuring him

Bijnor News: दूल्हे के भाई ने दुल्हन के भाई के सिर पर मारा कड़ा, घायल

Thu, 08 May 2025 11:17 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Thu, 08 May 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
The groom's brother hit the bride's brother on the head with a bangle, injuring him
नांगलसोती। गांव मायापुरी में चढ़त के बाद दूल्हे को बग्गी से उतारते समय घरातियों और बरातियों में विवाद हो गया। दूल्हे के भाई ने सिर पर कड़ा मारकर दुल्हन के भाई को घायल कर दिया। घटना के बाद दूल्हा भी भाग निकला।
विज्ञापन

गांव मायापुरी में देवेंद्र सिंह की पुत्री की बरात चमरिया, भागूवाला से आई थी। करीब छह बजे बरात की चढ़त पूरी होने के बाद दुल्हन का भाई दूल्हे को बग्गी से उतारने के लिए गया था। दुल्हन पक्ष अगली रस्म को पूरी करने के लिए कह रहा था, जबकि दूल्हे का भाई और उसके दोस्त वहां डीजे पर डांस कर रहे थे और हटने को तैयार ही नहीं थे। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। दुल्हन पक्ष का आरोप है कि दूल्हे के भाई ने दुल्हन के भाई रोहित के सिर पर कड़ा मारकर उसे घायल कर दिया। डायल 112 पर पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

उधर, दुल्हन का घायल भाई रोहित और कई परिजन थाने पहुंचे और पुलिस से मामले की शिकायत की। दुल्हन के पिता देवेंद्र सिंह ने बताया कि विवाद के दौरान खुद दूल्हे ने उसका गिरेबान पकड़ लिया था। पुलिस ने घायल रोहित को मेडिकल के लिए समीपुर अस्पताल भेजा। देर शाम तक फेरे नहीं हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed