फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The groom ran away after kicking the Havan Kund, the bride kept waiting

Bijnor News: हवन कुंड को लात मार दूल्हा हुआ फरार, दुल्हन करती रही इंतजार

Sun, 12 May 2024 02:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2024 02:20 AM IST
विज्ञापन
The groom ran away after kicking the Havan Kund, the bride kept waiting
- स्योहारा थाना क्षेत्र का मामला, शादी की आधी रस्में हो चुकी थीं पूरी
विज्ञापन



- पुलिस भी पहुंची, लेकिन समझाने पर भी नहीं माना युवक
- शनिवार को समझौते के लिए बुलाई पंचायत में भी बात नहीं बनी
संवाद न्यूज एजेंसी
स्योहारा (बिजनौर)। दो साल तक चले प्रेम प्रसंग के बाद परिजनों की सहमति से युवक-युवती की शादी तय हो गई। शुक्रवार को शादी की आधी रस्में पूरी हो चुकी थी। इसी दौरान युवक फेरों की वेदी अग्नि कुंड में लात मार कर फरार हो गया। अचानक शादी की खुशियों में खलल पड़ गया। पुलिस पहुंची, दूल्हे को मनाने का प्रयास हुआ, लेेकिन सफलता नहीं मिली। शनिवार को समझौते के लिए बुलाई पंचायत में भी बात नहीं बनी।

थाना क्षेत्र के दो पड़ोसी गांव के युवक-युवती की कई वर्ष प्रेम होने के बाद परिजनों की इजाजत से शादी तय हो गई। छह मई को लग्न कार्यक्रम हुआ। शुक्रवार को शादी कार्यक्रम आयोजित हो रहा था। दूल्हा बरात लेकर युवती के घर पहुंचा। खुशी खुशी चढ़त और जयमाला आदि की रस्म पूरी की गई। सात फेरों की रस्म पूरी होने के लिए वेदी सज चुकी थी। पंडित संग दूल्हा भी वेदी में बैठ चुका था।
विज्ञापन

आरोप हैं कि इसी बीच किसी बात को लेकर दूल्हे ने हंगामा करना शुरु कर दिया। फेरों की वेदी अग्नि कुंड, व कलश आदि तोड़ दिए और मौके से फरार हो गया। पति संग सात फेरे लेने की आस लगाए कमरे में सजी धजी दुल्हन इंतजार करती रही। मामला पुलिस के संज्ञान में आया तो पुलिस ने दूल्हे को समझाने का प्रयास किया। मगर, दूल्हा नहीं माना। दूल्हा बिना दुल्हन को लिए लौट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




मामला संज्ञान में है। सूचना मिलने पर दूल्हे को थाने भी लाया गया था। बाद में शादी करने के फैसले पर युवक को छोड़ दिया गया था। बाद में फेरे हुए या नहीं इसकी जानकारी नहीं है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। - जीत सिंह, प्रभारी निरीक्षक स्योहारा






पंचायत होने के बाद फिर मुकर गया दूल्हा पक्ष

शनिवार को दूल्हा पक्ष और दुल्हन पक्ष के बीच गांव के लोगों संग पंचायत रखी गई। एक बार दूल्हा पक्ष अपनी गलती मानते हुए दुल्हन को ले जाने के लिए राजी हो गया था। मगर, फिर किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद दोनों पक्ष में समझौता नहीं बन सका। इकारण शनिवार को भी दुल्हन अपने ही घर पर रही। दुल्हन ने दूल्हे पर दो लाख रुपये मांगने का आरोप लगाया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed