फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The groom did not come for marriage when the dowry demand was not met in a village at Bijnor city

दूल्हे ने ऐन वक्त पर दिया धोखा, बरात का इंतजार करती रहीं दुल्हन, सामने आई ये बड़ी वजह

Tue, 15 Oct 2019 09:19 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 15 Oct 2019 09:19 PM IST
विज्ञापन
The groom did not come for marriage when the dowry demand was not met in a village at Bijnor city
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

बिजनौर जनपद में हरेवली थाना क्षेत्र के गांव महमदाबाद के एक घर में शादी की तैयारियां उस समय धरी की धरी रह गईं, जब दूल्हा दहेज की मांग पूरी न होने पर बरात लेकर नहीं आया। दूल्हे के पिता ने ऐन वक्त पर दहेज में पांच लाख रुपये और बुलेट बाइक की मांग कर डाली। दुल्हन के पिता ने असमर्थता जताई तो दूल्हे के पिता ने बरात लाने से इंकार कर दिया। दुल्हन पक्ष के रिश्तेदारों ने थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


महमदाबाद निवासी मोहम्मद आबिद ने बताया कि उसकी पुत्री का विवाह अमरोहा थाना क्षेत्र के ग्राम दाऊद सराय निवासी सलमान पुत्र रियासत से तय हुआ। मंगलवार को बरात आनी थी। परिवार के मोहम्मद सत्तार, मुकरम, नसीर, सतीशचंद्र, यासीन, शहनाज, हारुन आदि शादी की तैयारियों में लगे थे। इसी बीच सलमान और उसके पिता रियासत ने दहेज में पांच लाख रुपये और बुलेट बाइक की मांग कर डाली। कहा गया कि यदि लड़की वाले उनकी मांग पूरी कर सकते हैं तो वह बरात लेकर आएंगे, अन्यथा वह अपनी लड़की की शादी कहीं और कर सकते हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: मंडप में शादी समारोह में बखेड़ा, दुल्हन ने सात फेरे लेने से किया इनकार

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं आबिद और उसके रिश्तेदारों ने दूल्हे के परिजनों से मोबाइल पर वार्ता कर अपनी हैसियत की दुहाई दी। लेकिन वह नहीं माने। उन्होंने बरात लाने से साफ इंकार कर दिया। 

यह भी पढ़ें: यूपी: दूल्हे समेत 200 बरातियों को बनाया बंधक, दिलचस्प है पूरा मामला

इसके बाद आबिद ने शेरकोट पुलिस को तहरीर देकर लड़के पक्ष के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसओ संजय कुमार का कहना है कि जांच कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed