Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The graph of death of workers due to tiger attack is increasing

Bijnor News: कार्बेट टाइगर रिजर्व के वनों में श्रमिकों की मौत का ग्राफ लगातार बढ़ रहा

Tue, 14 Nov 2023 12:37 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Tue, 14 Nov 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
The graph of death of workers due to tiger attack is increasing
कालागढ़। कार्बेट टाइगर रिजर्व के वनों में श्रमिकों का बाघ के हमले में मारे जाने का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। 25 दिन में बाघ ने दूसरे श्रमिक पर हमला कर उसकी जान ले ली है।
विज्ञापन

18 अक्तूबर को एक बाघ ने कालागढ़ रेंज में गश्त के दौरान श्रमिक पवन की जान ले ली थी। अभी उसकी मौत के एक माह भी नहीं बीता है कि दूसरे श्रमिक पर बाघ ने हमला कर उसकी जान ले ली। मात्र 25 दिनों में दो श्रमिको को बाघ मौत के घाट उतार चुका है। उत्तराखंड निर्माण के बाद से कार्बेट टाइगर रिजर्व में बाघ के हमलों में मारे जाने वाले श्रमिकों की संख्या बढ़ रही है। 2012 में सर्पदूली रेंज में दीवान राम, 2013 में कालागढ़ रेंज में राकेश कुमार, 2014 में सर्पदूली में कृपाल राम, 2016 में सर्पदूली में हरी राम, 2019 में प्लेन रेंज में सोहन सिंह व ढिकाला में बिशनराम अपनी जान बाघ के हमलों में गंवा चुके हैं।
विज्ञापन

- नेपाल देश का था शिवम गुरूम
ढिकाला के वन क्षेत्राधिकारी राजेन्द्र सिंह चकरायत के अनुसार कार्बेट टाइगर रिजर्व के वनों में इन दिनों पर्यटन के लिए अनुरक्षण के काम चल रहे हैं। जिसके लिए दैनिक श्रमिकों से काम कराया जा रहा है। काम के दौरान सुरक्षा के लिए वन विभाग के शस्त्रधारी कर्मी तैनात किए जाते हैं। मृतक शिवम गुरूम नेपाल का रहने वाला था। इस समूह में काम करने वाले सभी श्रमिक नेपाल के निवासी हैं। कार्बेट पार्क खुलने से पहले ये लोग यहां काम करने आते हैं। शिवम के पिता व परिवार के लोग भी यहीं काम कर रहे हैं। तात्कालिक आर्थिक सहायता उसके परिवार को दी जा रही है। बाकी सभी कार्यवाही चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

15 नवंबर से खोला जाता है ढिकाला पर्यटन जोन
कार्बेट टाइगर रिजर्व में कार्बेट नेशनल पार्क का ढिकाला पर्यटन जोन प्रतिवर्ष 15 नवंबर से पर्यटकों के लिए खोला जाता है। इससे पूर्व पार्क के मार्ग, बंगलों आदि को दुरूस्त करने का काम बारिश के बाद ही शुरू किया जाता है। इस दौरान वनों में रहने वाले जीवों का सामना अनुरक्षण करने वालों से हो जाता है। जिसकी परिणती अब श्रमिकों की मौत के रूप में हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed